{"_id":"5ba3b62e867a557ffc6bf3bb","slug":"murder-of-the-young-man-after-tampering-with-sister-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः दोस्त की बहन से की छेड़छाड़, समझौते के नाम पर रची दिल दहलाने वाली साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियानाः दोस्त की बहन से की छेड़छाड़, समझौते के नाम पर रची दिल दहलाने वाली साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दोस्त की बहन के साथ छेड़छाड़ की, फिर समझौते के नाम पर आरोपियों ने एक दिल दहलाने वाली साजिश का खुलासा किया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी है। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन
यहां, दोस्त की बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुई मारपीट के बाद समझौते के दौरान कुछ युवकों ने एक की हत्या कर दी। थाना जमालपुर की पुलिस ने मृतक धर्मराज के पिता राजिंदर चौधरी की शिकायत पर संजय चौहान, उपिंदर चौहान, नंदू, इंद्रासन, इंद्रजीत कुमार, अनूप गुप्ता व गुरविंदर सिंह उर्फ कालू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने पटियाला से ही धर्मराज के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है। धर्मराज के पिता राजिंदर चौधरी ने बताया कि वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल के जिला वर्धमान के रहने वाले हैं। यहां वह और उसका बेटा धर्मराज कटाई का काम कर आ रहे थे। धर्मराज और सोनू आपस में दोस्त हैं। सोनू की बहन के साथ आरोपी इंद्रजीत ने छेड़छाड़ की थी। इस बात पर सोनू और धर्मराज की इंद्रजीत की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम को वह दोनों काम कर रहे थे तो एक अन्य आरोपी गुरविंदर सिंह का धर्मराज को फोन आया कि लड़ाई झगड़े में कुछ नहीं रखा वह उनका समझौता करा देगा। जब दोनों समझौते के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें खिलाया पिलाया और फिर समझौते के दौरान उनकी फिर कहासुनी हो गई। इस दौरान वह बीच में ही बात छोड़कर वापस आ गए।
देर रात करीब साढ़े नौ बजे गुरविंदर ने फिर से धर्मराज को फोन कर बुला लिया। वह अपने साथी गोल्डी को भी ले गया। वहां पर आरोपियों ने धर्मराज के सिर पर हथियारों से हमला कर दिया। गोल्डी वहां से भाग आया। जब इस बात का पता धर्मराज के जीजा रतन देव को पता चला तो आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। रतन देव बेहोशी की हालत में धर्मराज को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गया।
जहां से उसे राजिंद्रा अस्पताल रेफर किया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी पटियाला पहुंची और वहीं से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को दे दिया। थाना जमालपुर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।