{"_id":"756b6fc0ed9c0b062296856ca8f250f0","slug":"murder-of-lady-in-jalandhar-due-to-oppose-of-teasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध किया तो महिला को गोली मार दी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध किया तो महिला को गोली मार दी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(जालंधर)
Updated Mon, 29 Feb 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शगुन समारोह में आई महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो दो युवकों ने उसे गोली मार दी। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात जालंधर के बटाला रोड स्थित एक रिजॉर्ट में अंजाम दी गई। लोगों ने आरोपी युवको को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला सिविल अस्पताल में भेजा है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी इंवेस्टिगेशन प्रदीप मलिक पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल गोली चलने के पुख्ता कारणों की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
वहीं घटनास्थल पर मौजूद सूत्रों के अनुसार शगुन समारोह के दौरान दो लड़कों ने महिला से कोई गलत हरकत की थी। जब महिला ने उनका विरोध किया तो गुस्से में आकर एक युवक ने महिला के माथे में सीधी गोली मार दी और महिला की मौत हो गई। मृतका के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
गांव भंगवा निवासी रुपिंदरजीत कौर (33) पत्नी सुखदेव सिंह हाल रविवार को एक रिसोर्ट में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। समारोह में नाचने के दौरान किसी बात को लेकर महिला का दो युवकों से विवाद हो गया।
बात बढ़ने पर एक युवक ने अपने साथी से महिला को गोली मारने को कहा। इस पर दूसरे युवक ने तमंचा से महिला के माथे पर गोली मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। समारोह में मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
एसपी इंवेस्टिगेशन प्रदीप मलिक ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से तमंचा बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद गोली मारने के कारण का खुलासा हो सकेगा।