{"_id":"27f55ee28f671f9824ed2a8a5fff8057","slug":"murder-of-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्ल कर रेलवे लाइन के पास फेंकी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कत्ल कर रेलवे लाइन के पास फेंकी लाश
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Dec 2013 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर स्थित गांव जगतपुरा के एक युवक का कत्ल कर उसकी लाश पास ही रेलवे लाइन के किनारे फेंक दी गई।
विज्ञापन
बुधवार सुबह रेलवे लाइन के नीचे, सड़क के किनारे लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने थाना फेज 11 पुलिस को सूचित किया।
लाश रेलवे की हद में थी तो उन्होंने जीआरपी को सूचना दी। इस बीच किसी ने मृतक के पिता को बताया, जिन्होंने मौके पर पहुंच कर शिनाख्त की।
जीआरपी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान योगराज उर्फ भोलू (28) के रूप में हुई है।
वह जगतपुरा स्थित गुरु नानक कॉलोनी का निवासी था। योगराज पहले एक निजी स्कूल की बस में ड्राइवर का काम करता था। पिछले कुछ समय से वह बेकार था और मैकेनिक का काम कर लेता था।
उसकी लाश फेज 11 से चंडीगढ़ को जाने वाली रोड पर मोटर मार्केट के सामने रेलवे लाइन के नीचे सड़क के किनारे मिली।