{"_id":"104e51a2e17dec97becfaea2c13e4ffc","slug":"murder-of-boy-by-father-servant-in-philippines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस में पिता के नौकर ने युवक को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिलीपींस में पिता के नौकर ने युवक को गोलियों से भूना
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 05 Aug 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
पढ़ने के लिए फिलीपींस गए युवक को उसके पिता के नौकर ने गोलियों से भून दिया। युवक पंजाब में जालंधर का रहने वाला था।
विज्ञापन
मृतक युवक का नाम जसमीत और उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी युवक जेम्स जसमीत के पिता जसवंत सिंह के यहां नौकरी करता था और विदेशी मूल का था।
मृतक जसमीत की मां हरदीप कौर ने बताया की उनका बेटा 2011 में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए अपने पिता जसवंत सिंह के पास ओवेति गया था। उसकी तीन साल की पढ़ाई पूरी हो चुकी थी और चौथे साल की पढ़ाई कर रहा था कि अचानक उसकी मौत की खबर आ गई।
जसमीत की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गइ। भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ पंजाब के प्रधान किशनलाल शर्मा व युवा भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की मृतक के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन