फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder Of A Woman In Kurukshetra Of Haryana

कमरे में सो रही थी बेटी, चादर हटाई तो पिता के उड़ गए होश, बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 31 Oct 2019 01:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Oct 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Murder Of A Woman In Kurukshetra Of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

कुरुक्षेत्र नगर के धोबी मोहल्ला में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया और महिला को मारने के बाद शव को ऐसे ढक दिया जैसे वह सो रही हो।

विज्ञापन


पिता कृष्णलाल ने आशंका जताई है कि उसकी बेटी हिमानी की हत्या गला दबाकर की गई है। उसकी दाईं बाजू और कंधे पर भी घाव के निशान है। मृतका का पौने तीन साल का एक बेटा भी है जो पिता के पास है। विवाहिता पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक करीब साढ़े तीन साल पहले ही उसका प्रेम विवाह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित मसीता हाउस निवासी रजत कवातरा पुत्र मंगतराम कवातरा के साथ हुआ था। बुधवार करीब बजे मृतका के पिता किशनलाल मुखी ने उसके मोबाइल पर फोन किया था, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। शाम को पिता अपनी दुकान से घर पहुंचे तो कमरे में उन्हें लगा की उनकी बेटी सोई हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसे जगाने के लिये चादर को हटाया तो उन्होंने अपनी पुत्री को मृतावस्था में पाया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया तो कृष्णा गेट पुलिस चौकी के प्रभारी राजकुमार और सिटी थाना थानेसर के प्रभारी सुभाष चंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीन आफ क्राइम की टीम को बुलाकर घटनास्थल का जायजा लिया। 

चार साल पहले हो गया था मां का निधन 

समाजसेवी सुधीर चुघ ने बताया कि 22 वर्षीया मृतका हिमानी पुत्री किशनलाल मुखी ने मसीता हाउस निवासी रजत कवातरा से विवाह किया था। विवाह से करीब चार माह पहले हिमानी की माता का निधन हो गया। तीन दिन पहले ही उसकी माता के निधन को चार साल हुए हैं। हिमानी की मौत से उसके पिता की हालत खराब है। 

गला दबा कर की गई हत्या, बाजू-कंधे पर घाव
परिजनों के मुताबिक हिमानी के पिता किशनलाल मुखी की सेक्टर 17 में बीकानेर मिष्ठान भंडार के निकट टी स्टाल है। वह दुकान से काम निपटा कर घर पहुंचे तो उन्हें लगा कि हिमानी सो रही है,क्योंकि जिस बिस्तर पर वह मृत मिलीं वह एकदम व्यवस्थित था और हिमानी पर चादर इस ढंग से डाली हुई थी जैसे की वह सो रही है। बताया गया है कि हिमानी की हत्या गला दबा की गई है। उसकी दाईं बाजू और कंधे पर भी घाव के निशान है।

कोर्ट में चल रहा है तलाक केस
प्रेम विवाह के बाद हिमानी और रजत के घर पुत्र ने जन्म लिया था। बताया गया है कि इनके बीच शादी के कुछ समय बाद अलगाव के हालात पैदा हो गये थे। इसकी वजह से ही दोनों में तलाक लेने की नौबत आ गई। बताया गया है कि तलाक के केस की अप्रैल 2020 तारीख लगी हुई है, लेकिन इससे पहले हिमानी की हत्या हो गई। पुलिस ने हिमानी के पति रजत को फोन कर बुलाया है। 

घटना के समय अंबाला में था पति

हिमानी की मौत की जानकारी बुधवार देर शाम को पता चली, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उस समय शरीर अकड़ा हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि हत्या कई घंटे पहले हो चुकी थी। हालांकि हत्या कैसे हुई? इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा, लेकिन यह हत्या किसने की? यह जांच पुलिस कर रही है। अभी तक की पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि घटना के समय हिमानी का पति अंबाला में ही था। बताया गया है कि अंबाला में रजत कवातरा किसी आटो मोबाइल फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed