फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of A Woman in Haryana's Karnal

सगी बहन को भाई ने गला दबाकर मार डाला, बिस्तर पर मिला शव, ये वजह आई सामने

Mon, 02 Dec 2019 10:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Dec 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
Murder of A Woman in Haryana's Karnal
प्रतीकात्मक तस्वीर

सदर बाजार स्थित भीम नगर में एक सगे भाई ने मकान नाम कराने के लिये बहन की हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना सुबह करीब सात बजे की है। पिता दूध लेकर घर पहुंचे तो बेटी का शव एक कमरे में बिस्तर पर पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और अपने दामाद को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में मृतका के पति की ओर से तहरीर दी गयी है, जिसमें भाई, उसकी पत्नी और दो सालियों को नामजद किया गया है। 

विज्ञापन


मृतका के पति पानीपत आईजी कॉलोनी निवासी अरशद ने बताया कि चार साल पहले उसकी शालू के साथ लव मैरिज हुई थी। उसके दो साले हैं, एक राधे कृष्ण और दूसरा राजू। करीब चार महीने पहले उसकी सास की मौत हो गई थी। इसलिये उसकी पत्नी शालू अपने पिता सुंदर लाल के पास एक महीने पहले ही आई थी। 
विज्ञापन


घर में शालू व उसका पिता नीचे रहते थे और राजू घर में पहली मंजिल पर रहता है। दूसरा साला किराये के मकान में बाहर रहता है। उसकी सास की मौत के बाद राजू सोच रहा था कि यह मकान पिता उसके नाम करा दे। इस बारे में वह अक्सर झगड़ा करता था, लेकिन शालू चाहती थी कि वह मकान दूसरे भाई राधेकृष्ण के नाम हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान नाम कराने को लेकर ही सोमवार सुबह सात बजे राजू का अपनी बहन के साथ झगड़ा हो गया था। उस समय उसका ससुर सुंदर लाल दुकान पर दूध लेने गया था। इसी दौरान उसके साले राजू ने अपनी पत्नी सोनिया और दो साली संजू व मंजू के साथ मिलकर शालू की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी पत्नी और दो सालियों की तलाश की जा रही है। 

इससे पहले शालू की हत्या के बाद कॉलोनी में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। सुबह से लेकर शाम तक कॉलोनी में शालू की हत्या को लेकर चर्चा रही। इस दौरान मौके पर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाये। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। 

तीन महीने की बच्ची के सिर से उठा मां का साया
अरशद और शालू की शादी चार साल पहले हुई थी। उनके पास एक तीन महीने की बच्ची है। शालू की मौत होने के बाद तीन महीने की बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया। उधर, शालू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

भीम नगर में एक महिला की हत्या के मामले में उसके पति की शिकायत पर तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला के पति ने अपने साले, साले की पत्नी व दो सालियों पर आरोप लगाया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। -हरजिंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed