फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder: Nooker Dhaba owner's daughter victim of drugs racket

ड्रग्स रैकेट का शिकार बनी नुक्कड़ ढाबा मालिक की बेटी

Tue, 21 Oct 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Oct 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
murder: Nooker Dhaba owner's daughter victim of drugs racket

शहर में धड़ल्ले से चल रहे ड्रग्स रैकेट ने सेक्टर-22 स्थित नुक्कड़ ढाबा के मालिक जोगिंदर सिंह की बेटी मनीषा की जान ले ली है। उसकी लाश रविवार को राजपुरा रोड पर शंभू बैरियर के पास नाले से बरामद हुई। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है मगर ड्रग्स के पूरे रैकेट पर पर्दा डाल रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-51 निवासी रजत, सेक्टर-37 निवासी कमल और मोहाली के दिलप्रीत को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में रजत और कमल ने स्वीकार किया है कि वे खुद भी ड्रग्स लेते हैं। शनिवार की रात ये दोनों मनीषा को सेक्टर-37 स्थित कमल के घर पर लाए थे।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने यह माना कि उससे पहले उन्होंने कार में मनीषा को भी ड्रग्स की डोज दी थी। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि मनीषा को हेरोइन की इतनी डोज दी गई, जो दो व्यक्तियों के लिए होती है। दोनों आरोपियों ने भी कार में साथ ही ड्रग्स ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों का कहना है कि ड्रग्स की ओवरडोज से मनीषा की मौत हुई और वे डर से लाश नाले में फेंक आए। सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि दिलप्रीत भी इन दोनों से नशा लेता था। उसने मनीषा से दोस्ती की थी। उसके साथ ही वह इनके संपर्क में आई थी।

मोबाइल डिटेल के आधार पर रजत गिरफ्तार

murder: Nooker Dhaba owner's daughter victim of drugs racket

जब मनीषा घर नहीं पहुंची और फोन पर भी बात नहीं हुई तो पिता ने शनिवार को सेक्टर-17 थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस का दावा है कि उसने मोबाइल डिटेल के आधार पर रजत को गिरफ्तार किया।

उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया और कमल तथा दिलप्रीत को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार रजत ने बताया कि कमल ही एक ग्राम हेरोइन लेकर आया था और इसके लिए उसने एक मैसेज भी अपने मोबाइल पर दिखाया है। इतनी हेरोइन अमूमन छह लोगों के लिए होती है। वहीं रजत के परिजनों का कहना है कि रजत को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि उसने सरेंडर किया है। घटना के बारे में पता लगने पर वे खुद उसे थाने लेकर आए थे।

परिजनों का हत्या का आरोप: मनीषा के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ड्रग्स नहीं लेती थी। यह सीधे-सीधे हत्या का मामला है। उन्होंने दिलप्रीत पर इस हत्या में शामिल होने का शक जताया है।

इसी आधार पर पुलिस ने दिलप्रीत को पकड़ा है। हत्या का मोटिव क्या था, इसे लेकर अभी अटकले ही हैं। इसकी संभावना है कि वह चंडीगढ़ में चल रहे ड्रग्स रैकेट के बारे में इसे चला रहे लोगों के बारे में जान गई थी, इसलिए उसकी हत्या की गई। हो सकता है कि इसके लिए हेरोइन की ओवरडोज को तरीका बनाया गया।

आरोपी एक दिन की पुलिस रिमांड पर

murder: Nooker Dhaba owner's daughter victim of drugs racket

पुलिस ने आरोपी रजत और कमल को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

ड्रग्स पहले भी हुई हैं मौतें
17 दिसंबर 2012 को सेक्टर-22 के एक होटल से राधिका वशिष्ठ को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया और मौत की वजह ड्रग्स की ओवरडोज थी। वह मूलरूप से अंबाला कैंट की रहने वाली थी।

11 फरवरी 2014 को उभरते क्रिकेट खिलाड़ी साहिल ठाकुर का शव भी सेक्टर-22 में उसके कमरे में मिला था। जांच में मौत की वजह ड्रग्स की ओवरडोज पाई गई। साहिल होशियारपुर का रहने वाला था और रणजी कैंप के लिए प्रैक्टिस के लिए चंडीगढ़ आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed