फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder in patiala, Brutally murdered in Punjab

20 साल के लड़के को 45 साल की विधवा से हुआ प्यार, देखिए क्या अंजाम हुआ?

Thu, 18 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 18 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Murder in patiala, Brutally murdered in Punjab
अवैध संबंधों से नाराज बेटे और दामाद ने की महिला के प्रेमी की हत्या - फोटो : Demo Pic
20 साल के लड़के को एक 45 साल की विधवा से प्यार हो गया। दोनों साथ भी रहने लगे लेकिन इस प्यार का अंजाम इतना खौफनाक होगा ये किसी ने नहीं सोचा होगा। मामला पंजाब के पटियाला का है, जहां अवैध संबंधों से नाराज 45 साल की महिला के बेटे और दामाद ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने महिला समेत सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी थाना अर्बन एस्टेट के एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि राजू निवासी मानसा ने पुलिस के बताया कि उसके भाई सन्नी (20) के करीब एक साल से पटियाला में थेड़ी की रहने वाली एक विधवा महिला (45) के साथ अवैध संबंध थे। दोनों मानसा में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।
विज्ञापन


9 मई को महिला का दामाद साजन व बेटी मानसा में आए और कहा कि सरकार गरीबों को मकान बनाने के लिए पैसा दे रही है। महिला के लड़के राजू को भी पैसे मिल सकते हैं। इसके लिए उसके हस्ताक्षर चाहिए। वह पटियाला सन्नी के साथ आकर साइन कर जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसबाल और डंडों से बुरी तरह से पीटा

Murder in patiala, Brutally murdered in Punjab
murder - फोटो : Demo Pic
11 मई को जब महिला अपने प्रेमी, सन्नीके भाई राजू और मां व नाना के साथ अर्बन एस्टेट फेज एक के पास थेड़ी चौक पहुंची, तो वहां पहले से मौजूद महिला के दामाद साजन, लड़के राजू, शंभू और 10 अज्ञात लोगों ने साजिश के तहत बेसबाल व डंडों के साथ सन्नी पर हमला कर दिया।

गंभीर हालत में सन्नी को राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सन्नी की मंगलवार को मौत हो गई है। सन्नी के भाई का आरोप है कि महिला भी आरोपियों के साथ मिली हुई थी, क्योंकि उसने सन्नी को बचाने की कोई कोशिश नहीं की।  

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला समेत सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed