{"_id":"5d16ec3f8ebc3e3ce84025a1","slug":"murder-case-accused-run-away-from-police-custody-five-suspend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बठिंडाः कैदी वार्ड से भाग गया मर्डर केस का आरोपी, एक एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडाः कैदी वार्ड से भाग गया मर्डर केस का आरोपी, एक एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
Sat, 29 Jun 2019 04:26 PM IST
खुशबू गोयल
भारत भूषण, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 29 Jun 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
कैदी वार्ड से भागा आरोपी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा जिले में सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड से हत्या का आरोपी चकमा देकर फरार हो गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए एक एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी नानक सिंह ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी की पहचान परमजीत सिंह के तौर पर हुई है। घटना का पता चलते ही पुलिस ने अस्पताल व आस पास के इलाकों में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले रामा मंडी में एक ग्रंथी की रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी परमजीत सिंह को भी काफी चोटें आई थीं। इस घटना के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने आरोपी परमजीत सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जहां से आरोपी को तबीयत खराब होने के चलते से सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड में दाखिल करवाया गया था, लेकिन वह पुलिस वालों को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी की गारद पर एएसआई जसबीर सिंह, हेड कांस्टेबल बलविंदर सिंह, होमगार्ड जवान रेशम सिंह, देवीदयाल समेत पांच पुलिस कर्मी तैनात रहते थे। बताया गया शुक्रवार रात करीब एक बजे जब कैदी वार्ड से फरार हुआ तो उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी सो रहा था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी कैदी वार्ड से बाहर आया और आंगन में लगी खिड़की को तोड़कर उससे नीचे उतरकर फरार हो गया।
कैदी के भागने के बारे में वार्ड में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को उस समय पता लगा, जब वह सुबह करीब चार बजे सो कर उठा। आरोपी कैदी को अपने बेड पर न देखकर पुलिस कर्मी घटना के बारे में सूचना अपने आला अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों समेत पुलिस फोर्स अस्पताल पहुंची और आसपास के एरिया की छानबीन की। फरार हवालाती का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।
एएसआई जसबीर सिंह, हेड कांस्टेबल बलविंदर सिंह, होम गार्ड के जवान रेशम सिंह और देवी दयाल समेत पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा सभी पुलिस वालों पर ड्यूटी में कोताही करने के आरोप में केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
- नानक सिंह, एसएसपी बठिंडा