{"_id":"575c04e54f1c1b8c1b9c5555","slug":"murder-boy-murder-married-boy-murder-amritsar-murder-punjab-murder-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"7 दिन पहले दुबई से आया था युवक, गला रेतकर नाले में फेंक दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
7 दिन पहले दुबई से आया था युवक, गला रेतकर नाले में फेंक दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर में युवक की गला रेतकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर पहले ही युवक दुबाई से लौटा था कि तेजधार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामला पंजाब के तरनतारन का है। थाना भिखीविंड के गांव माणकपुरा में वारदात अंजाम दी गई। गांव दयालपुरा के नाले से शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान माणकपुरा निवासी 35 वर्षीय युवक गुरसाहिब सिंह के रूप में हुई।
पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पट्टी के सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल की थोड़ी दूरी से एक बाइक बरामद की है। नंबर से बाइक मालिक का पता लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक और फिंगर प्रिंट टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

शाम को गया था, वापिस नहीं लौटा, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी
अमृतसर में युवक की गला रेतकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी भिखीविंड अवतार सिंह काहलों ने बताया गांव माणकपुरा निवासी तरलोचन सिंह का बेटा गुरसाहिब सिंह साबा ढाई वर्ष से दुबई में रह रहा था। वह एक सप्ताह पूर्व गांव लौटा था। तीन दिन पूर्व पत्नी पलविंदर कौर ने बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्चे की मौत हो गई थी।
इसके बाद गुरसाहिब सिंह बुधवार की शाम घर से बाहर गया और वापस नहीं आया। पलविंदर कौर ने पति की गुमशुदगी थाना भिखीविंड में दर्ज करा थी। शुक्रवार की देर शाम गांव दयालपुरा के नाले से गुरसाहिब सिंह का शव बरामद हुआ। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी।
मौके पर पहुंचे डीएसपी भिखीविंड जयमल सिंह नागोके, थाना प्रभारी भिखीविंड अवतार सिंह काहलों, चौकी इंचार्ज गुरवेल सिंह ने बताया कि पलविंदर कौर के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।