{"_id":"5bc8dcc4bdec22695706f811","slug":"mumbai-model-accused-of-sexual-harassment-on-si","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिट्क्वाइन घोटाले में निलंबित एसआई पर मुंबई की मॉडल ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिट्क्वाइन घोटाले में निलंबित एसआई पर मुंबई की मॉडल ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपये के बिट्क्वाइन घोटाले की जांच के दौरान लाखों रुपये रिश्वत के आरोप में बीते जुलाई महीने में निलंबित किए गए साइबर सेल के तत्कालीन सब इंस्पेक्टर (एसआई) नवीन फोगाट पर मुंबई की एक मॉडल ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मॉडल की ओर से पुलिस को बीती बुधवार को शिकायत देने के बाद पुलिस ने आरोपी एसआई पर सेक्टर-31 थाने में आईपीसी-376 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
उधर, इसकी भनक लगते ही आरोपी एसआई अपने घर से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर छापेमारी में जुटी है। थाना पुलिस ने मॉडल को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने आरोपी एसआई फोगाट पर एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
मॉडल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि धनास निवासी राहुल नामक युवक ने उसे फोटोशूट का झांसा देकर चंडीगढ़ बुलाया था।
उनके चंडीगढ़ पहुंचने पर आरोपी राहुल ने मॉडल के मोबाइल से सिमकार्ड निकाल उसे स्वयं इस्तेमाल कर उसके बैंक खाते से 12 लाख रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में मॉडल ने मुंबई से ही डीजीपी को ई-मेल पर शिकायत की थी। साइबर सेल के पुलिसकर्मियों की जांच के बाद आरोपी राहुल के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एसआई ने मदद का झांसा देकर होटल के कमरे में किया रेप
मॉडल से 12 लाख रुपये की ठगी के मामले में उसकी मदद की आड़ में साइबर सेल के तत्कालीन एवं फिलहाल करप्शन केस में सस्पेंड एसआई नवीन फोगाट ने उससे दोस्ती बढ़ाई। मुंबई से आई 25 वर्षीय मॉडल ने सेक्टर-31 थाने के अंतर्गत एक होटल में अपने ठहरने के लिए जून महीने में रूम बुक कराया था। आरोप हैं कि एसआई नवीन बीती 18 जून को मॉडल के रूम में उसकी मदद का झांसा देकर दाखिल हुआ और फिर उसकी अस्मत से खिलवाड़ कर डाला। काफी समय मॉडल सामाजिक बदनामी के डर से चुप रहने को मजबूर हुई लेकिन बीते बुधवार उसने चुप्पी तोड़ पुलिस को लिखित शिकायत दी।