{"_id":"943708482ede4b058d1f8e7e83383108","slug":"mother-in-law-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का हाल पूछने आई सास की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी का हाल पूछने आई सास की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)
Updated Tue, 20 May 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल में अपनी बेटी का हालचाल पूछने आई महिला की उसके दामाद ने सिर पर लोहे की चेन से वार कर हत्या कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका की बेटी के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुनीता रानी पत्नी हरमेश राम वासी गुरु कर्म सिंह बस्ती ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी शादी 20 साल पहले हरमेश राम के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद ही उसका पति हरमेश उसको दहेज के लिए तंग करता था। घर में छोटी-छोटी बात को लेकर हमेशा उनका आपस में झगड़ा होता था।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही उसके पति ने उसे बुरी तरह पीटा। जिस कारण उसकी मां बिमला रानी और उसका भाई उसका हालचाल पूछने के लिए उसके घर आए थे। उसी समय उसका पति हरमेश भी घर आ गया और उससे फिर से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने गुस्से में साइकिल की चेन उसकी मां के सिर में मार दी।
विज्ञापन
जिस कारण बिमला रानी बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। बेहोशी की हालत में उसका भाई मां को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुनीता रानी के बयान पर आरोपी हरमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।