{"_id":"5deca4b08ebc3e1ba24de195","slug":"mother-and-son-murdered-in-a-village-of-halwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की से दिखा खौफनाक मंजर, बेड पर पड़ी थी मां की लाश, जमीन पर मृत मिला दिव्यांग बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खिड़की से दिखा खौफनाक मंजर, बेड पर पड़ी थी मां की लाश, जमीन पर मृत मिला दिव्यांग बेटा
Sun, 08 Dec 2019 12:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलवारा के गांव बसरावा में शुक्रवार की देर रात मां और दिव्यांग बेटे को तेज हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया। शनिवार सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो घटना का पता चला। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर हत्यारोपियों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
मृतका गुरजीत कौर (55) के पति अमरीक सिंह का काफी समय पहले देहांत हो गया था। अब वह एक छोटे से घर में दिव्यांग बेटे प्रदीप सिंह के साथ रहती थी। शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे उनके रिश्तेदार की लड़की घर पहुंची। उसने काफी दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। घर से कुछ दूरी पर मनरेगा के तहत काम कर रही महिलाओं से लड़की ने मदद मांगी।
विज्ञापन
एक महिला गुरमीत कौर घर के पीछे जाकर खिड़की से अंदर देखा तो मां-बेटा के शव पड़े थे। लाश को देखते महिलाओं ने शोर मचा दिया। इसके बाद गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी निधान सिंह मौके पर पहुंचे। घर के अंदर जाकर देखा मां की लाश बेड पर पड़ी थी, जबकि बेटा का शव नीचे जमीन पर पड़ा
विज्ञापन
दोनों का किसी तेज हथियार से हमला कर कत्ल किया गया था। आसपास के लोगों ने बताया कि मां और बेटा बहुत गरीब थे। इनके पास सिर्फ चार बीघा जमीन थी, जिसे ठेके पर दे रखा था। शुक्रवार को ही उन्हें ठेके पर दी गई जमीन का पैसा मिला था।
डीएसपी दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को ही उन्हें जमीन ठेके के पैसे मिले थे, हो सकता है कि कुछ आपराधिक छवि के लोगों ने हत्या को अंजाम दिया हो। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।