{"_id":"cdc591760481644eef0a3e8c3b0097d9","slug":"molestation-with-sister-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों के साथ मिलकर साली से की शर्मनाक हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथियों के साथ मिलकर साली से की शर्मनाक हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग को लेकर हुए झगड़े में पति ने साथियों के साथ मिलकर घर में जबरन घुसकर पत्नी, साले और साली को पीटा और फिर साली के कपड़े फाड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति, सास, ससुर, पति के एक दोस्त व अन्य अज्ञात साथियों खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पटियाला के डकाला रोड स्थित ओल्ड मोती बाग एरिया की रहने वाली भावना मोहाली में मुकेश कुमार नाम के व्यक्ति के साथ ब्याही थी। पिछले कुछ समय से उसे दहेज की मांग को लेकर काफी तंग-परेशान किया जा रहा था। इस वजह से वह अपने बच्चों को लेकर मायके आ गई।
विज्ञापन
इसी बीच पति मुकेश कुमार ने अपने पिताहरी राम, सास पुष्पा देवी की शह पर जबरन ससुराल में आया। जहां पर उसने अपने दोस्त सतपाल व अन्य आठ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पत्नी, साली व साले को पीटा।
फिर साली के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अश्लील हरकतें की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।