फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with pu students by retired manager

पीयू छात्रा से रिटायर्ड मैनेजर ने की अश्लील हरकत

Wed, 23 Sep 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
molestation with pu students by retired manager

बठिंडा से चंडीगढ़ लौटते समय सोमवार शाम को बस में पीयू की छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी प्राइवेट सेक्टर से रिटायर्ड मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-43 थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई किया।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान सेक्टर-49 स्थित आईएएस-आईपीएस सोसाइटी निवासी प्रीतपाल सिंह के रूप में हुई। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार आरोपी प्राइवेट कंपनी का रिटायर्ड मैनेजर रह चुका है। वह सोमवार को बठिंडा किसी काम से गया था। पीयू की छात्रा भी बठिंडा की रहने वाली है।

विज्ञापन


वह सोमवार को घर से चंडीगढ़ के लिए बस में बैठी थी। इसी दौरान उसके पास वाली सीट पर एक वृद्ध आकर बैठा। छात्रा ने बस कंडक्टर से सेक्टर-43 चंडीगढ़ का टिकट लिया। आरोपी ने भी चंडीगढ़ का टिकट लिया। पीड़िता ने बताया कि बस निकलने के कुछ देर बाद पास बैठा व्यक्ति उसको घूरने लगा। वह कुछ संदिग्ध हरकतें भी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले छात्रा ने उसकी हरकतों की इग्नोर किया। शिकायतकर्ता के अनुसार पास बैठे व्यक्ति ने चंडीगढ़ पहुंचते पहुंचते हद कर दी। उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। छात्रा ने विरोध किया और हंगाने वाली स्थिति पैदा हो गई। हंगामा नजर आने पर कंडक्टर वहां पहुंचा।


छात्रा ने आरोपी की पूरी कंडक्टर को सुनाई। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-43 चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 व 509 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed