फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with girl, molestation with girl in bus,punjab

छेड़छाड़ की तो युवती ने मनचले को जड़े थप्पड़, आगे क्या हुआ जाने

Tue, 12 Jul 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो, अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 12 Jul 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
molestation with girl, molestation with girl in bus,punjab
छेड़छाड़ - फोटो : डेमो फोटो
बस में सवार युवती ने छेड़छाड़ करने पर मनचलों को थप्पड़ जड़ दिए। गुस्साए युवक ने अपने चार अन्य साथियों को बुलाकर पीड़ित युवती को बस से नीचे उतारा। आरोपी युवती के साथ मारपीट करने के बाद उसे गंभीर घायल कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि ब्युटीशन का काम करने वाली युवती जब सोमवार देर शाम को बस में अपने गांव जा रही थी तो रास्ते में आते एक गांव भागू के पास से बस में सवार एक युवक ने उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इसके बाद युवती ने विरोध करते हुए युवक को थप्पड़ जड़ दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुस्साए युवक ने चार अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाया। वह युवती के साथ मारपीट कर उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित को उसके परिजनों ने एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया है, जहां पर उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बस और आरोपियों की भी शिनाख्त कर ली गई है। उन्होंने आरोपियों के नाम न बताने के बारे में तर्क देते हुए कहा कि अगर आरोपियों के नाम मीडिया में आ गए तो वह भाग जाएंगे। एएसआई ने दावा करते हुए कहा कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed