फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   molestation with girl in ludhiana, warning to kill girl in ludhiana, crime, molestation, ludhiana

बीच सड़क गंदे कमेंट किए, फिर घर पहुंच गए, विरोध किया तो दी धमकी

Sun, 10 Jul 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 10 Jul 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
molestation with girl in ludhiana, warning to kill girl in ludhiana, crime, molestation, ludhiana
लुधियाना में लड़की के साथ छेड़छाड़ और धमकी - फोटो : डेमो फोटो
पहले तो बीच सड़क लड़कों ने लड़की पर अश्लील कमेंट्स किए, फिर उसके घर तक पहुंच गए। विरोध किया तो धमकी देने लगे। बोले, गोली मार देंगे। घटना पंजाब के लुधियाना की है। लड़की ने बचाव के लिए पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। करीब 3 किलोमीटर तक बुलेट सवार युवक उसे छेड़ते हुए घर तक पहुंच गए। लड़की ने 181 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो युवकों को दबोच लिया, लेकिन एक भागने में कामयाब हो गया। थाना कोतवाली पुलिस ने लड़की के बयान पर शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अमरपुर की रहने वाली है।  वहीं, आरोपी युवकों की पहचान अजीत नगर के सर्वजीत सिंह और इस्लामगंज के सुरजीत सिंह के रूप में हुई। फरार युवक का नाम हरजिंदर सिंह उर्फ सन्नी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह शाम को ड्यूटी खत्म करके घर जा रही थी। जगरांव पुल चढ़ते ही बुलेट सवार युवक उसके साथ हो लिए। वे उस पर अश्लील कमेंट करने लगे। आगे जाकर उन्होंने उसकी बाजू पकड़ ली। विरोध करने पर गाली गलौच करने लगे। उन्होंने उसे गोली मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed