फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with girl, accused beaten

युवती से छेड़छाड़ पर हंगामा, युवक की हुई धुनाई

Mon, 05 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Mon, 05 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
molestation with girl, accused beaten

युवती से छेड़छाड़ पर खूब हंगामा हुआ। लोगों ने आरोपी की अच्छी खासी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला हरियाणा के भिवानी का है। यहां दिनोद गेट के बाद एक युवती से छेड़छाड़ पर खूब हंगामा हुआ। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ उसकी अच्छी खासी धुनाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


मामला महिला थाने पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रविवार सायं करीब साढ़े पांच बजे दिनोद गेट चौक के पास एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने शोर मचाया तो युवक भागने लगा। मगर आसपास के लोगों ने उसे पीछा कर दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़े जाने के बाद उसकी अच्छी खासी धुनाई की गई और फिर दिनोद गेट चौकी ले जाया गया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। थाने में युवती ने बताया कि वह दिल्ली की है और युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। दिनोद गेट पुलिस ने बाद में महिला थाना पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना युवती और आरोपी युवक को महिला थाने लेकर पहुंची। जहां मामले में पूछताछ की जा रही है। मामले में दिनोद गेट चौकी से एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ का मामला आया था।


अब महिला थाना पुलिस इसकी जांच कर रही है। महिला थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि अभी सिर्फ सूचना आई है। जांच की जाएगी और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed