फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Molestation Case: IG Gautam Cheema and Ajay Chaudhary

आईजी चीमा मामले में अजय की पत्नी का खुलासा

Thu, 04 Sep 2014 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Sep 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
Molestation Case: IG Gautam Cheema and Ajay Chaudhary

आईजी (आईटी) गौतम चीमा एवं निलंबित सेना अधिकारी अजय चौधरी पर अपहरण और शारीरिक शोषण के मामले दर्ज होने के बाद अब उनके परिजन भी बचाव में उतर आए हैं।

विज्ञापन


एक तरफ मंगलवार को जहां अजय चौधरी ने खुद डॉयरेक्टर जनरल पुलिस पंजाब, आईजी पटियाला जोन, डीआईजी रोपड़ रेंज को मेल भेजकर सफाई दी है।

वहीं, अजय की पत्नी हिमानी चौधरी ने मीडिया को ई-मेल भेजकर सारी सच्चाई बताने की कोशिश की है। उनका आरोप है कि उनके पति को जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

जबकि उनके परिवार द्वारा कालोनाइजर दविंदर सिंह, उनकी पत्नी क्रिस्पी खैहरा तथा सुमेध गुलाटी के खिलाफ दी गई शिकायतों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन

दिल्ली में होने का किया दावा

Molestation Case: IG Gautam Cheema and Ajay Chaudhary

अजय चौधरी की पत्नी हिमानी चौधरी ने मीडिया को भेजे मेल में कहा है कि 26 अगस्त 2014 की रात थाना फेज-1 से पीओ सुमेध गुलाटी को उठाने में उनके पति पर गलत आरोप लगाया गया है। मैक्स अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में भी इसकी पुष्टि हो चुकी है। उनके पति वहां पर नहीं थे।

उनका कहना है कि उस दिन अजय मोहाली में नहीं थे। बल्कि वह दिल्ली में थे। उसी रात नौ बजे वह दिल्ली से घर अंबाला के लिए निकले थे। इस बात की पुष्टि करनाल और पानीपत के टोल प्वाइंटस से भी हो जाएगी। उन्होंने दिल्ली बार्डर पर अपनी गाड़ी में सीएनजी गैस भी भराई थी।

इस दौरान उनके द्वारा प्रयोग किए गए मोबाइल फोन की टॉवर लोकेशन से भी इस बात का पता लगाया जा सकता है।  हिमानी चौधरी का कहना है कि मंगलवार शाम अजय चौधरी पर शारीरिक छेड़छाड़ का जो मामला दर्ज कराया गया है। वह पूरी प्लानिंग के तहत कराया गया है। ताकि वह दविंदर गिल और सुमेध गुलाटी के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायतों को वापस ले लें।

उन्होंने बताया कि दविंदर गिल के खिलाफ दो अन्य धोखाधड़ी के मामलों संबंधी शिकायतें दी गई थीं। लेकिन उन पर अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

आरोपियों की पत्नियों में अब वाकयुद्ध शुरू

Molestation Case: IG Gautam Cheema and Ajay Chaudhary

आईजी (आईटी) गौतम चीमा पर छेड़छाड़ और पति को फंसाने के आरोप के बाद चीमा और कालोनाइजर दविंदर गिल की पत्नियों में अब वाकयुद्ध शुरू हो गया है। आईजी की पत्नी सुखमनी चीमा ने बुधवार दोपहर जब चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर क्रिस्पी खैहरा को लेकर सवाल उठाए, तो क्रिस्पी ने देर शाम प्रेस कांफ्रेंस कर उनके जवाब दिए।

क्रिस्पी ने फेज-9 में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि सुखमनी ने सवाल उठाया है कि क्रिस्पी ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। लेकिन अभी तक उन पर पर्चा दर्ज नहीं किया गया है। क्रिस्पी ने कहा कि उसे मरने का शौक नहीं है। कुछ महीने पहले ही उसका विवाह हुआ था।

एक महीना भी वह वैवाहिक जीवन सुख पूर्वक नहीं गुजार पाई थी। तभी से उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। उनके पति को झूठे केस दर्ज करवाकर जेल भेज दिया गया। हालात ऐसे बने की उसे आहत होकर आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा, परंतु सौभाग्य से वह बच गई।

विज्ञापन

पुलिस को क्रिस्पी ने दी चेतावनी

Molestation Case: IG Gautam Cheema and Ajay Chaudhary

उन्होंने कहा सुखमनी खुद एक महिला हैं। वह सोच सकती हैं कि एक महिला शादी के कुछ दिन बाद ऐसे कदम कब उठाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस उन पर केस दर्ज करती है, तो कानून के मुताबिक उन चारों पर भी मामला दर्ज होगा।

जिनके नाम उसने पुलिस को बयान में लिए हैं। क्रिस्पी ने कहा कि सुखमनी का दूसरा आरोप है कि उनकी शादी नहीं हुई है। उसका जवाब है कि मेरी शादी पटियाला में 30 अप्रैल 2014 को हुई है। शादी की फोटो भी उन्होंने मीडिया को दिखाए।

क्रिस्पी ने कहा कि 30 मार्च को उनके कार्ड छपे थे। जबकि मार्च 20 मार्च को शारीरिक छेड़छाड़ हुई थी। 23 मार्च को उसके मंगेतर के खिलाफ पर्चा दर्ज हुआ था। तीन अप्रैल को उसे परिवार के साथ विदेश जाना पड़ा। 26 अप्रैल को वापस लौटे। इसके बाद उसकी शादी हो गई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह कैलिफोर्निया गई थी।

आईजी से थे पारिवारिक संबंध

Molestation Case: IG Gautam Cheema and Ajay Chaudhary

फेसबुक वाली फोटो पर उन्होंने कहा कि वह उनके भाई की है। इसकी सफाई देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी इमीग्रेशन कंपनी के बारे में भी बताया कि 2004 से 2013 तक वह कंपनी में रही। इसके बाद वह कंपनी से हट गई थी। इस दौरान यदि किसी के पैसे बनते हैं, तो वह उन्हें देने के लिए तैयार है। इस बारे में एसएसपी को भी बता चुकी हैं।

सुमेध गुलाटी की पत्नी मनिंदर ने बताया कि आईजी 26 अगस्त को फेज-1 थाने में रात को आए थे। वह पूरी तरह नशे में धुत थे। मैक्स वाले फुटेज पर भी उन्होंने सफाई दी। कहा कि मैक्स के अंदर का फुटेज देखा जाए। उससे आईजी की सारी हरकतों का पता चल जाएगा।

क्रिस्पी ने कहा कि आईजी अक्सर उनके घर आते रहते थे। उनके साथ अच्छे पारिवारिक संबंध थे। लेकिन बाद में वह अचानक दुश्मन बन गए। वरना वह पहले भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकती थी।

'आईपीएस लॉबी की शह पर फंसाया मेरे पति को'

Molestation Case: IG Gautam Cheema and Ajay Chaudhary

मोहाली पुलिस की ओर से दर्ज छेड़छाड़ और भगोड़े आरोपी के अपहरण के दो अलग-अलग मामलों का सामना कर रहे पंजाब के आईजी गौतम चीमा की पत्नी सुखमनी बुधवार को अपने पति के बचाव में उतरी।

उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। पत्रकारों से बातचीत करते सुखमनी ने कहा कि उनके पति निर्दोष हैं और पंजाब पुलिस के आईपीएस अधिकारियों की एक लॉबी उन्हें फंसाने के लिए क्रिस्पी खैरा व अन्य का साथ दे रही है। यही लॉबी मोहाली पुलिस पर दबाव बनाए हुए है, जिस वजह से उनके पति आईजी चीमा पर दो झूठे केस दर्ज किए गए हैं।

‘इसलिए हो रही साजिश’

Molestation Case: IG Gautam Cheema and Ajay Chaudhary

-गौतम चीमा अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं, इसलिए उन्हें जानबूझ कर टार्गेट किया जा रहा है, ताकि वह पुलिस विभाग के उच्च पद तक न पहुंच जाएं।
-मोहाली पुलिस उसके भगोड़े आरोपी सुमेध गुलाटी को आईजी चीमा द्वारा जिस दिन अगवा किए जाने की बात कह रही है, उस दिन तो अजय चौधरी चीमा के साथ थे ही नहीं।
-मोहाली के मैक्स अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज, जिसके बारे में एफआईआर में दर्ज है कि आईजी चीमा उक्त भगोड़े आरोपी को थाना फेज-1 से उठाकर वहां ले गए और मारपीट की। इस फुटेज में साफ है कि चीमा मैक्स अस्पताल में पहले से मौजूद थे और सुमेध गुलाटी बाद में एक अन्य वाहन में वहां पहुंचा।

मुख्यमंत्री को रखा अंधेरे में

Molestation Case: IG Gautam Cheema and Ajay Chaudhary
सुखमनी ने कहा किआईपीएस लॉबी के दबाव में मामले के असल पहलुओं को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और डीजीपी सुमेध सिंह सैनी से छिपाते हुए उन्हें अंधेरे में रखा गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

कोट
वक्त आने पर मैं अपने पति के खिलाफ काम कर रही आईपीएस लॉबी में शामिल अधिकारियों के नामों का खुलासा भी करूंगी। यह एक साजिश है और मैं इसे कामयाब नहीं होनी दूंगी।
सुखमनी चीमा, आईजी गौतम चीमा की पत्नी

खुद पर मामला दर्ज हुआ तो लगा दिए आरोप

Molestation Case: IG Gautam Cheema and Ajay Chaudhary

क्रिस्पी की ओर से लगाए छेड़छाड़ सहित तमाम आरोपों को गलत करार देते सुखमनी ने कहा कि जब क्रिस्पी के पति दविंदर गिल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हो गया, तो ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से उसने आईजी गौतम चीमा पर छेड़छाड़ के आरोप लगा दिए। यह भी कहा कि क्रिस्पी खैहरा के खिलाफ मोहाली पुलिस के पास करीब डेढ़ दर्जन शिकायतें पेंडिंग हैं और खुदकुशी के प्रयास का मामला भी दर्ज हो सकता है।

इसके बावजूद पंजाब की उक्त आईपीएस लॉबी के दबाव में मोहाली पुलिस क्रिस्पी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उनके पति आईजी चीमा को ही निशाना बना रही है। बता दें कि क्रिस्पी खैहरा की शिकायत पर मोहाली पुलिस ने आईजी गौतम चीमा व अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत गत मंगलवार को मामला दर्ज किया था। वहीं, बीते सोमवार को आईजी के खिलाफ गुलाटी के अपहरण की एफआईआर भी दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed