युवक ने स्विमिंग करते खींचे फोटो, बदनामी से बचने को छात्रा ने...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने स्विमिंग करते हुए दसवीं की छात्रा के फोटो खींच लिए थे। बदनामी से बचने के लिए छात्रा ने फंदा लगा लिया। छात्रा ने घर में ही पंखे से लटककर जान दे दी। सुसाइड नोट भी छोड़ा। मामला जानकर सभी सन्न रह गए।
दरअसल, छात्रा पड़ोस में रहने वाले युवक की छेड़छाड़ से परेशान थी। वह उसे फोटो के नाम पर ब्लैकमेल करने की कोशिश भी करता था। परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठा लिया। सुसाइड नोट में छात्रा ने युवक की मां को भी जिम्मेदार बताया।
मामला हरियाणा के सोनीपत का है। सुसाइड नोट और पिता के बयान पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।
14 वर्षीय छात्रा एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। उसका शव उसी के कमरे में पंखे के सहारे फांसी पर लटका मिला। छोड़े गए सुसाइड नोट में किशोरी ने अपनी मौत का जिम्मेदार पड़ोस में रहने वाले एक युवक हम्मी और उसकी मां को ठहराया था।
दिल्ली तक पहुंच गया था पीछा करते हुए, गिरफ्तार
छात्रा के पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला लड़का स्कूल जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जिससे तंग आकर उसकी बेटी ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
दूसरी ओर पिता की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर हम्मी और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक हम्मी को गिरफ्तार भी कर लिया है, हालांकि उसकी मां अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही स्कूल की तरफ से ट्रेड फेयर दिल्ली के लिए टूर गया था। उस टूर में छात्रा भी थी। वहां से लौटकर आने के बाद छात्रा ने घर पर बताया कि ट्रेड फेयर में हम्मी भी पहुंच गया था। उसने वहां पर उसे काफी तंग किया और उसका पीछा करता रहा।
इसके बाद छात्रा के परिजनों ने युवक के परिजनों से बात की थी, लेकिन उसने पीछा करना नहीं छोड़ा। अजय मलिक, प्रभारी, थाना सदर सुसाइड नोट और पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक हम्मी को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी मां की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी काबू कर लिया जाएगा।