फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali senior journalist kj singh and his mother found dead

मोहाली: वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या, SIT करेगी जांच

Sat, 23 Sep 2017 04:26 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 23 Sep 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
mohali senior journalist kj singh and his mother found dead
मोहाली में वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या
गौरी लंकेश और शांतनु भौमिक के बाद एक वरिष्ठ पत्रकार और उनकी मां की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए केस की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वारदात पंजाब के मोहाली में अंजाम दी गई। वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां गुरुचरन कौर के शव उनके घर मोहाली फेज-3, बी-2 से मिले। इस तरह पत्रकार और उसकी मां की हत्या किए जाने से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस विभाग के सभी आला अफसर मौके पर मौजूद हैं। एसएसपी कुलदीप सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में गले पर जख्म के निशान मिले हैं। उनकी एक गाड़ी गायब मिली है। घर से कीमती सामान भी गायब है। केजे सिंह अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के पूर्व समाचार संपादक थे। उनकी मां 92 वर्ष की थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed