फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali gunman loot, mohali crime, Punjab news

गनमैन से लूटी बंदूक से करनी थीं दो हत्याएं, कांस्टेबल की होशियारी से पकड़े गए

Wed, 28 Jun 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 28 Jun 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Mohali gunman loot, mohali crime, Punjab news
मोहाली पुलिस ने अंतरराज्जीय गिरोह का किया पर्दाफाश
जिला पुलिस ने फेज-3बी2 में टाइम लेस ज्वेलर के गार्ड पर हमला कर बंदूक छीनने वाले गिरोह को काबू करने में सफलता हासिल की है। पता चला है है कि यह एक इंटरस्टेट गिरोह था। लूट की बंदूक से आरोपियों को दो हत्याओं को अंजाम देना था। पुलिस ने आरोपियों के पास से काफी हथियार व गाड़ियां बरामद कीं हैं।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान हरमनजोत सिंह निवासी मोगा, बलजिंदर सिंह उर्फ बुच्ची निवासी फिरोजपुर, अजय ठाकुर निवासी होशियारपुर, अनुज जग्गा निवासी पानीपत हरियाणा और करण उर्फ नोनू के रूप में हुई है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने यह जानकारी अपने आफिस आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपी हत्या समेत कई संगीन अपराधों में शामिल रहे हैं। उन पर राज्य के कई थानों में बीस से अधिक केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि केस को हल करने में कुछ समय पहले भर्ती हुए कांस्टेबल नरिपजीत सिंह का अहम योगदान रहा है। इसके लिए जहां उसे प्रमोशन देने के लिए विभाग को लिखा गया है। वहीं, पांच हजार रुपये नकद व प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ में पुलिस आरोपी  
एसएसपी ने बताया कि फेज-3ए खालसा कॉलेज के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान चंडीगढ़ से आने वाली एक क्रेटा कार को चेक करने के लिए रोकी तो आरोपी पुलिस से डर गए। कार से एक नंबर प्लेट बरामद हुई है। उनमें से एक नंबर प्लेट वह भी थी। जो वारदात में शामिल वेरना कार पर लगी थी। इस दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को कब्जे में लिया। जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हरमनजोत सिंह व बलजिंदर उर्फ भुच्ची ने गांव लंडे के साथ मिलकर हंस राज मेमोरियल स्कूल के सामने से यह कार छीनी थी। यह कार से डॉ. रविंदर शर्मा की थी। डॉक्टर अभी भी डीएमसी लुधियाना में दाखिल है। वहीं, हरमजोत सिंह, बलजिंदर सिंह उर्फ भुच्चो व अनुज जगा व करण उर्फ नोनू को 18 ने वेरना काम में सवार होकर फेज-3बी2 में ज्वेलर के गार्ड पर हमला कर बंदूक छीनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों की करनी थी हत्या

Mohali gunman loot, mohali crime, Punjab news
Firing
इन लोगों की करनी थी हत्या
एसएसपी ने बताया कि हमरनजोत सिंह ने अपने दुश्मन गगनदीप सिंह निवासी अमृतसर से बदला लेने के लिए कत्ल करना चाहता था। वहीं, बलजिंदर सिंह भुच्ची अपने गांव के सरपंच गुरप्रीत की हत्या करने की योजना बनाई थी। दोनों में रंजिश थी। क्योंकि गुरप्रीत ने उसके खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें वह हार गया था। इसके अलावा उसने अन्य केस भी दर्ज करवाए थे।

ड्यूटी खत्म होने के बाद नंबर की नोट
एसएसपी ने बताया कि जब फेज-3बी2 में बंदूक छीनने की वारदात हुई है। इसके बाद उनकी टीम ने जांच शुरू की। इस बीच एक कांस्टेबल नरिपजीत सिंह ने बताया कि वारदात से पहले जब वह ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे थे तो मार्केट में वेरना कार चक्कर चला रही थी। उसने वेरना कार का नंबर नोट कर लिया था। इस दौरान जब उसने लड़कों से पूछा कि वह मार्केट में क्यों घूम रहे हैं तो एक ने कांस्टेबल को सॉरी कहा था। इसके बाद वह वहां से चले गए। इसके बाद वारदात को हल करने में उस नंबर का अहम योगदान रहा है।

यह केस दर्ज है आरोपियों पर
पुलिस से पता चला है कि भुच्ची पर दस केस दर्ज हैं। इनमें हत्या व लूटपाट के केस शामिल हैं। इनमें आठ फिरोजपुर, एक मोगा और मोहाली में है। जबकि हरमनजोत सिंह पर तीन केस दर्ज है। इनमें मर्डर व हत्या शामिल है।

यह हथियार बरामद हुए
पुलिस ने आरोपियों से एक राइफल, प्वाइंट 32 व 12 बोर की पिस्तौल, 19 कारतूस, वेरना कार और क्रेटा कार बरामद की है। वेरना कार का प्रयोग आरोपियों ने फेज-3बी2 की वारदात में किया था। जबकि आरोपियों से मिली क्रेटा कार लुधियाना निवासी डॉक्टर रमिंदर सिंह की है। जिसे उन्होंने डॉक्टर पर हमला कर छीनी थी। डॉक्टर का अभी डीएससी लुधियाना में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed