फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali dogs poisoned, ten killed

अमानवीयता की हद देखिए, कुत्तों को दे दिया जहर, अब तक 10 की मौत

Sun, 03 Sep 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Sun, 03 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
mohali dogs poisoned, ten killed
कुत्तों का झुंड - फोटो : demo pic
अमानवीयता की हद का आलम देखिए। कुत्तों को जहर दिए जाने का मामला सामने आया है और अब तक 10 कुत्ते दम तोड़ चुके हैं। मोहाली के खरड़ की यह घटना है। सेक्टर-125 स्थित जलवायु टावर सन्नी इनक्लेव में लावारिस कुत्तों को जहर देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


दस कुत्तों की मौत का अंदेशा जहर से जताया जा रहा है, जबकि तीन कुत्तों की हालत खराब है। इस संबंधी प्रोटेक्शन एंड केयर फॉर एनिमल्स (पीएसीएफए) समाजसेवी संस्था ने खरड़ पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने सोसाइटी के एक पूर्व व्यक्ति पर संदेह जताया है। वह व्यक्ति एयरफोर्स से रिटायर्ड है।
विज्ञापन


सोसाइटी ने उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में समाजसेवी संस्था की चेयरपर्सन रेशमजीत कौर ने बताया कि उन्हें इलाके के लोगों से पता चला है कि सोसाइटी के कुछ लोगों ने मिलकर लावारिस कुत्तों को जहर देकर मार दिया है जो सोसाइटी में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने सोसाइटी के ही एक मेंबर पर इस संबंधी संदेह जताया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सोसाइटी के कुछ सदस्यों से पता चला है कि शनिवार सुबह दूध पीने के बाद कुत्तों की तबीयत बिगड़ी और कुत्तों की मौत हो गई। उन्हें अपने डॉक्टर के माध्यम से पता चला है कि कुत्तों की मौत जहर से हुई है।

कुत्तों के शवों को लगाया ठिकाने

mohali dogs poisoned, ten killed
कुत्तों का झुंड
रेशमजीत कौर ने बताया कि जब उन्होंने छानबीन की तो उन्हें एक कुत्ते का शव मिला है। उन्होंने संदेह जताया कि सोसाइटी की एक व्यक्ति ने ही सारा किया है। उनकी संस्था के मेंबरों से पहुंचने से पहले ही उक्त व्यक्ति ने कुत्तों के शवों को ठिकाने लगा दिया था।

मामले की आई शिकायत चल रही है जांच
थाना सदर खरड़ के एसएचओ भगवंत सिंह ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है। सारे मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तक पुलिस ने किसी पर कोई केस दर्ज नहीं किया है।  

पहले कंडाला गांव में कुत्तों पर फेंका था तेजाब
कुछ महीने पहले भी उक्त संस्था ने गांव कंडाला में लावारिस कुत्तों पर तेजाब फेंकने का मामला उठाया था। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed