फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali accident, lalru accident, two death

दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत, एक गंभीर जख्मी

Wed, 30 Nov 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 30 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
mohali accident, lalru accident, two death
accident - फोटो : graphic
लालडू में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक, नंबरदार नरेश उर्फ काला (52) पुत्र रौणकी राम वासी गांव डैहर, अपने बेटे नीरज के साथ बाइक से लालड़ू मंडी जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे नरेश के सिर पर गहरी चोट लगी, इस कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


एक अन्य हादसा लालड़ू-हंडेसरा मार्ग पर आईटीआई के समीप हुआ। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि, पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक, पंकज गोस्वामी पुत्र इंद्रदेव व सुशील गोस्वामी पुत्र लखन गोस्वामी वासी सरदारपुरा, लालड़ू बाइक से द्वारिकाधीश कंपनी में ड्यूटी करने जा रहे थे। इस दौरान आईटीआई मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में पंकज गोस्वामी (25) की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी सुशील को सेक्टर-32 के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed