9 चोर, आधा घंटा और 90 लाख रुपये के मोबाइल चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह सवा छह बजे 9 चोर मोबाइल हाउस में घुसे और आधे घंटे में 90 लाख रुपये के मोबाइल फोन चुरा ले गए। मामला पंजाब के जालंधर का है। शहर के फगवाड़ा गेट स्थित चड्ढा मोबाइल हाउस में रविवार की सुबह सवा छह बजे बड़ी चोरी हो गई।
चोर दुकान से 90 लाख रुपये के मोबाइल फोन चुरा ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मुंह पर नकाब और शरीर पर कंबल लपेटे नौ चोर जैक लगाकर शटर उठाते हैं। चोर अंदर घुसते ही दुकान में लगे सारे कैमरे बंद कर देते हैं और फिर बोरे में सामान डालकर भाग जाते हैं।
मामले की जांच पुलिस को वारदात में किसी भेदी का हाथ लग रहा है। पुलिस चौकीदार को भी जांच में ला रही है। सुबह छह बजकर पंद्रह मिनट पर चौकीदार दुकान से गया और छह बजकर सत्रह मिनट पर चोर आ गए। चोरों न ताले तोड़े, न शटर काटा, बस जैक से शटर उठा दिया। दुकान के शटर में सेंटर लॉक के अलावा बड़े ताले भी लगे थे।
चोरों ने जैक लगाकर शटर ऊपर उठा दिया। इसके बाद चोर अंदर घुसे और मोबाइल चुराकर फरार हो गए। वह किस गाड़ी में आए थे, इसका पता नहीं चल सका है।
चोर आधे घंटे दुकान के अंदर रहे, उन्हें पता था कि महंगे फोन कहां हैं
सीसीटीवी की फुटेज के मुताबिक चोरों के बीच एक हैंडिकैप भी था। वह सही तरह से चल नहीं सकता था। चोर पूरे आधे घंटे तक दुकान के अंदर रहे। पुलिस ये मानकर चल रही है कि फगवाड़ा वाले गैंग ने ही वारदात को अंजाम दिया है।
कुछ दिनों पहले फगवाड़ा में इसी तरह से मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चल रहा है कि चोर आते ही सीधा महंगे मोबाइलों के पास गए। जैसे कि उन्हें पता था कि यहां पर महंगे फोन होते हैं। दुकान मालिक रिक्की ने कहा कि करीब 90 लाख रुपये के मोबाइल सेट चोरी हुए हैं।
थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। एक चोर ने अंदर से अपने साथियों को फोन किया था। जिस समय कॉल की वह समय भी कैद हो गया है। पुलिस काल डिटेल निकलवा रही है।
सटीक योजना बनाकर की गई वारदात
सटीक योजना बनाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के मुताबिक कुछ चोर अंदर थे। चोर महंगे मोबाइल सेट चोरी करने के बाद अंदर से अपने साथियों को फोन करते हैं। उसके बाद बाहर मौजूद चोर अपने साथियों को बचाने के लिए शटर की तरफ कंबल फैला देते हैं, ताकि वह शटर से निकल सके और कोई देख न सके। उनके बाहर आते समय कोई वहां से नहीं गुजरता। सिर्फ एक इनोवा कार गुजरती है।