फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mobile loot, mobile robbery, crime, chandigarh, police

मोबाइल लूटा और उससे दोस्त को कॉल कर दिया, पुलिस के हत्थे चढ़े

Sun, 20 Mar 2016 04:37 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Mar 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
mobile loot, mobile robbery, crime, chandigarh, police
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
तीन नाबालिग दोस्तों को लूट के मोबाइल से दोस्त को कॉल करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया और उन तक पहुंच गई। मामला चंडीगढ़ का है। सेक्टर-47 स्थित गुरद्वारा साहिब के पास से तीन नाबालिग दोस्तों ने लूट के मोबाइल से दोस्त को कॉल कर दिया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर लूट के सामान बरामद कर लिया। तीनों नाबालिग आरोपियों को जुवनाइल होम भेज दिया गया। सेक्टर-31 थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान रामदरबार निवासी के रूप में हुई।
विज्ञापन


लूट की वारदात में शिकायत जगतपूरा गुरूनानक कॉलोनी, मोहाली निवासी सतीश ने दर्ज करवाई। उसने बताया कि वह सेक्टर-19 एरिया में सफाईकर्मी का काम करता है। शनिवार की शाम ड्यूटी से घर की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-47 गुरद्वारा साहिब के पास टी-प्वाइंट पर पहुंचा दो युवकों ने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों युवक उसके साथ हाथापाई करने लगे। कुछ समय आने से पहले तीसरा लड़का भी पीछे से भागकर आया और उसकी गर्दन पर चाकू लगा दी। इस दौरान तीनों युवकों ने सतीश से एक्टीवा, मोबाइल, पर्स छीनकर फरार हो गए। इसके बाद उसने सेक्टर-31 थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed