फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with woman in Karnal of Haryana

मधुबनः टोल प्लाजा पर टॉयलेट गई महिला का अपहरण, चाकू के नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 17 Feb 2020 10:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Feb 2020 10:14 PM IST
सार

  • बसताड़ा टोल प्लाजा पर हुई वारदात, पति के साथ जा रही थी महिल।
  • टायलेट जाने के दौरान आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम। 
  • दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज।

विज्ञापन
Misdeed with woman in Karnal of Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

16 फरवरी की देर रात बसताड़ा टोल प्लाजा पर बने टॉयलेट में शौच के लिए गई एक महिला का दो लोगों ने अपहरण कर लिया। दोनों आरोपियों ने कुटेल फ्लाई ओवर के पास चाकू की नोंक पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार पंजाब के लुधियाना जिले का निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से लुधियाना जा रहा था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे वह अपने पति के साथ बसताड़ा टोल पर बस से उतर गई। दंपती अपने रिश्तेदार के इंतजार में खड़े थे। 
विज्ञापन


इस दौरान वह टोल पर बने टॉयलेट में गई तो बाहर खड़े दो व्यक्ति चाकू की नोंक पर उसे जबरदस्ती अगवा करके ले गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि टोल से कुछ दूरी पर स्थित फ्लाईओवर के पास दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुटेल फ्लाईओवर के पास एक महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। -तरसेम चंद, थाना प्रभारी मधुबन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed