{"_id":"607c26458ebc3e5908695c0a","slug":"misdeed-with-minor-girl-in-ludhiana-police-filed-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन पार्टनर निकला हैवान : महिला की नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, पीड़िता ने मां को बताई आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लिव इन पार्टनर निकला हैवान : महिला की नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, पीड़िता ने मां को बताई आपबीती
Sun, 18 Apr 2021 06:10 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 18 Apr 2021 06:10 PM IST
सार
मां ने थाना डेहलों पुलिस को सारी जानकारी दी। महिला की शिकायत पर आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सन 2000 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका अपने पति के साथ झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन
misdeed
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति के साथ विवाद के बाद चार साल से सहमति संबंध (लिव इन रिलेशनशिप) में जिस व्यक्ति के साथ महिला रह रही थी उसने उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी को धमकी भी दी। पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अमेरिका में गोलीबारी : पहला वेतन लेने गया था होशियारपुर का बुजुर्ग, गोली लगने से चली गई जान
विज्ञापन
मां ने थाना डेहलों पुलिस को सारी जानकारी दी। महिला की शिकायत पर आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सन 2000 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका अपने पति के साथ झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन
वह अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी मनप्रीत सिंह से हुई। दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। कुछ समय बाद ही आरोपी उसे परेशान करने लगा। इसके बाद मनप्रीत से भी उनका विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने उनकी बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें कीं।
जब बेटी से बात की गई तो उसने बताया कि आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और हर बार उसे धमकी देता था कि वह किसी को कुछ न बताए। बेटी के साथ हुई बात के बाद इसकी जानकारी थाना डेहलों पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई जतिंदर कौर ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, नाबालिग के मेडिकल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- घिनौनी वारदात : पत्नी की हुई मौत तो नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने लगा बाप, गर्भपात भी कराया, ऐसे खुला राज