फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father misdeed with his minor girl in Rewari of Haryana

घिनौनी वारदात : पत्नी की हुई मौत तो नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने लगा बाप, गर्भपात भी कराया, ऐसे खुला राज

Sun, 18 Apr 2021 09:14 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी/यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी/यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Apr 2021 09:14 AM IST
सार

मां की मौत के करीब एक माह बाद उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पिता उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। करीब दो साल पहले वह गर्भवती हो गई थी। गर्भवती होने के पर उसके पिता ने कोई दवा खिला दी, जिस कारण उसका गर्भपात हो गया था। शुक्रवार को उसके पिता ने अंदर बुलाया और साथ सोने के लिए कहा। 

विज्ञापन
Father misdeed with his minor girl in Rewari of Haryana
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म करने व गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में उत्तर प्रदेश निवासी एक नाबालिग ने बताया कि वह अपने पिता के साथ बावल क्षेत्र में रहती है। 

विज्ञापन


उसकी मां की मौत हो गई थी। मां की मौत के करीब एक माह बाद उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पिता उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। करीब दो साल पहले वह गर्भवती हो गई थी। गर्भवती होने के पर उसके पिता ने कोई दवा खिला दी, जिस कारण उसका गर्भपात हो गया था। शुक्रवार को उसके पिता ने अंदर बुलाया और साथ सोने के लिए कहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दो बच्चों के शव मिले, एक अब भी लापता...मरने से पहले पिता ने की ये वारदात, वजह भी जान लें
विज्ञापन
विज्ञापन


परंतु वह बाहर आ गई। बाहर आने के बाद पिता ने नाबालिग के साथ मारपीट शुरू कर दी। डर के कारण नाबालिग वहां से भागकर बावल थाने में पहुंच गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ मारपीट, गर्भपात कराने व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।


यमुनानगर : दुष्कर्म पीड़िता बच्ची किया जाएगा गर्भपात
जो उम्र खेलने कूदने की है, उस उम्र में मां बनना किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। यह किशोरी के लिए दर्दनाक ही नहीं बल्कि जिंदगी भर का नासूर भी बन जाएगा। इसलिए परिवारवालों की काउंसलिंग और डॉक्टरों की राय के बाद दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती किशोरी का गर्भपात करवाया जाएगा। चाइल्डलाइन की निदेशिका अंजू बाजपेयी का कहना है कि डॉक्टरों ने राय दी है कि डिलीवरी और गर्भपात दोनों स्थिति में किशोरी और गर्भ में पल रहे बच्चे को खतरा है। 

मेडिकल जांच के बाद तय किया गया है कि किशोरी का गर्भपात ही किया जाना ही ठीक रहेगा। गौर हो कि एक कॉलोनी में रहने वाली 13 साल की बच्ची के साथ जानकार और उसकी पत्नी पैसे और नशे के लालच में दुष्कर्म करवाते थे। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। 

यह भी पढ़ें- मुफलिसी में मेडलिस्ट : आज ऑटो चलाने को मजबूर ये मुक्केबाज, आपबीती पर बोले- समाज का ये बर्ताव दर्द देने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed