फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed With Girl In Yamunanagar After Kidnapped

दिल दहला देने वाला मामला, किशोरी को अगवा कर तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बना दी ये धमकी

Wed, 17 Jul 2019 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Jul 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Misdeed With Girl In Yamunanagar After Kidnapped
सांकेतिक तस्वीर

यमुनानगर जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर बने एक ऐतिहासिक स्थान में एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपी 17 साल की लड़की को उसके घर के बाहर से नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करके ले गए थे। आरोपियों ने गलत काम की वीडियो बनाई। फिर वायरल करने की धमकी दी। किशोरी की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि वह 13 जुलाई की रात बाथरूम के लिए उठी थी, तभी तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। बसातियांवाला निवासी गोल्डी ने उसका मुंह दबाकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया और इसी गांव के सौरभ और मट्ठियां ने हाथ पकड़ लिए। तीनों उसे अपने साथ खंडहर बने रंगमहल में ले गए और गलत काम किया। 

विज्ञापन

लड़की का कहना है कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब उसे होश आया तो वह उनके चुंगल से निकल कर भागी। उन्होंने उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो वे उसकी वीडियो वायरल कर देंगे और उसे जान से मार देंगे। 

परेशान होकर 15 जुलाई को उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद शिकायत महिला थाना पुलिस को दी गई। किशोरी की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने गांव बसातियांवाला निवासी गोल्डी, सौरभ और मट्ठियां पर केस दर्ज कर लिया है।

किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। उससे दुष्कर्म हुआ या सामूहिक दुष्कर्म यह अभी साफ नहीं हो पाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। - एएसआई बलजीत कौर, जांच अधिकारी, महिला थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed