फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with four year old girl in Gurdaspur of Punjab

गुरदासपुर: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, लोगों ने हाईवे किया जाम, परिजनों ने स्कूल पर लगाया गंभीर आरोप

Fri, 01 Apr 2022 05:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Apr 2022 05:44 PM IST
सार

मेडिकल के बाद बच्ची की मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ दुराचार और पॉस्को एक्ट के तहत थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Misdeed with four year old girl in Gurdaspur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरदासपुर में एक चार साल की बच्ची के परिजनों ने स्कूल में उसके साथ दुराचार का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बच्ची से दुराचार उस निजी स्कूल में हुआ, जहां वह पढ़ती है। इस मामले से गुस्साए परिजनों और विभिन्न संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को सुबह स्कूल प्रशासन के खिलाफ रोष जताते करते हुए हाईवे को जाम कर दिया। 

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक परिजन हाईवे पर डटे थे। इस संबंध में डीएसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुराचार और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बच्ची चार वर्षीय है और एक निजी स्कूल में पढ़ती है। 
विज्ञापन


गुरुवार को स्कूल से आने के बाद बच्ची काफी सहमी हुई थी और रात तक कोई बात नहीं की। खाना भी नहीं ठीक से खाया। रात करीब 10 बजे शौचालय गई तो खून आने लगा। जिस पर वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें पता चला कि बच्ची से दुराचार हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची के साथ दुराचार स्कूल में हुआ। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर भी सवाल उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर भी स्कूल प्रशासन का साथ देने का आरोप लगाया है। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी सुखपाल सिंह ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल के बाद बच्ची की मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ दुराचार और पॉस्को एक्ट के तहत थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed