फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   misdeed with a minor girl in amritsar of Punjab

गलत ट्रेन पकड़ फिरोजपुर पहुंची, होटल ले जाकर दो युवकों ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 12 Feb 2019 09:40 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Feb 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
misdeed with a minor girl in amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

प्रेमी से मुलाकात करने के लिए घर से भाग कर दिल्ली जाने के लिए नाबालिग गलत ट्रेन पकड़ कर फिरोजपुर पहुंच गई। वहां से वह फिर गलत ट्रेन पकड़ अमृतसर पहुंच गई। वहां उसने रेलवे स्टेशन से दो युवकों से रास्ता पूछा तो युवक उसे रात ज्यादा होने की बात कह अपने साथ घर चलने को कहा। लेकिन घर ले जाने के बजाए दो युवक उसे होटल ले गए।

विज्ञापन


जहां दोनों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार की सुबह आरोपियों ने उसे बस में बैठा दिया और लुधियाना भेज दिया। युवती ने परिजनों को सारी बात बताई। जिसके बाद उन्होंने अमृतसर जाकर शिकायत की। मगर पुलिस ने उन्हें लुधियाना के डिवीजन चार भेज दिया। इसके बाद डिवीजन चार की पुलिस ने अमृतसर के रहने वाले साहिब और बाबा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन


पीड़ित द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी एक साल पहले एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों शादी करना चाहते थे। इसलिए लड़के ने उसे कहा था कि वह दिल्ली पहुंच जाए, जहां वह दोनों शादी कर लेगें। इसके बाद 3 फरवरी को पीड़िता बिना किसी को बताए घर से दिल्ली जाने के लिए निकल पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

misdeed with a minor girl in amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

वह गलत ट्रेन में बैठ गई और फिरोजपुर पहुंच गई। जहां से उसे किसी ने अमृतसर की ट्रेन में बिठा दिया और वह अमृतसर पहुंच गई। जब उसने अमृतसर स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए पूछा तो पता चला कि रात को कोई ट्रेन नहीं जाती। इस बीच उसे दो लोग मिलें। जब पीड़िता ने उनसे पूछा तो उक्त आरोपियों ने नाबालिग को बहला फुसला कर अपनी बातों में ले लिया और उसे घर चलने के लिए कहा कि वह सुबह आकर दिल्ली की ट्रेन पकड़ लें। 

इस बीच वह भी उनके साथ चली गई। आरोपी उसे घर ले जाने की बजाए किसी होटल में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारने की धमकी दी। सुबह होने पर आरोपियों ने उसे अमृतसर से लुधियाना की बस में बैठा दिया था। इसके बाद पुलिस के पास गई और अपनी शिकायत दी। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed