फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed With 25 year old Girl in Zirakpur of Punjab

Mohali: घर में खाना बनाने वाली 25 साल की युवती से दुष्कर्म, शादी का दिया झांसा, मोबाइल से खुला राज तो हुई FIR

Tue, 14 Mar 2023 08:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Mar 2023 08:59 PM IST
सार

पीड़ित युवती ने अपने भाई के साथ जीरकपुर थाने में पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी राजीव रंजन के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बिहार भाग चुका है। उधर, पुलिस तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Misdeed With 25 year old Girl in Zirakpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब की जीरकपुर पुलिस ने खाना बनाने का काम करने वाली युवती की शिकायत पर फ्लैट में रहने वाले एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान राजीव रंजन झा के रूप में हुई है। वह बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। यहां किसी कंपनी में ऑनलाइन काम करता था और दो लोगों के साथ फ्लैट में रहता था। यहां पर पीड़िता खाना बनाने का काम करती थी। आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीय पीड़ित युवती ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश की रहनी वाली है और यहां अपने परिवार के साथ रहती है। वह यहां खाना बनाने का काम करती है और 2010 से यहां रह रही है। पिछले डेढ़ साल से वह जिस फ्लैट में खाना बनाने का काम करती है, वहां आरोपी राजीव रंजन व दो लोग और रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि जिस समय वह किचन में खाना बनाती थी तो राजीव रंजन काम करवाने के बहाने उसके पास आ जाता था। उसने उसके साथ दोस्ती कर ली। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और कहा कि वह मंदिर में उसके साथ शादी कर लेगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि 27 फरवरी को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद अपना मोबाइल बिस्तर पर छोड़ दिया लेकिन मोबाइल में उसने युवक की सगाई की फोटो देख ली तो उसने युवक से इसके बारे में सवाल किया तो वह झगड़ा करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने पूरी बात अपने भाई को बताई और साथ में लेकर आरोपी के फ्लैट में पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर हुई बहस के बाद युवक ने पीड़िता को लिखित में दिया कि वह जल्द ही उसके साथ शादी कर लेगा और अपना आधार कार्ड प्रूफ के तौर पर दे दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ मोबाइल पर बात करनी बंद कर दी और पीड़िता को मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया। जब पीड़िता अपने भाई के साथ आरोपी के फ्लैट पर पहुंची तो उन्हें पता चला कि आरोपी बिहार भाग गया है। इसके बाद पीड़ित युवती ने अपने भाई के साथ थाना जीरकपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी राजीव रंजन के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed