{"_id":"64b140aa38cfe8eaf50c7243","slug":"misdeed-with-24-year-old-woman-in-firozpur-of-punjab-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: घर में घुसे तीन युवक... एक ने महिला से किया दुष्कर्म, चीखने पर कपड़े लेकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवानियत: घर में घुसे तीन युवक... एक ने महिला से किया दुष्कर्म, चीखने पर कपड़े लेकर भागे
Fri, 14 Jul 2023 06:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Jul 2023 06:05 PM IST
सार
एएसआई साहिल सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी त्रिलोक सिंह पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे में दो अज्ञात आरोपियों को भी शिकायत के आधार पर शामिल किया गया है। हालांकि कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक 24 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को मध्य रात्रि को अंजाम दिया गया। दीवार फांदकर तीन आरोपी घर में घुसे। इनमें से एक ने महिला के साथ हैवानियत की। महिला के चीखने पर आरोपी अपने कपड़े में हाथ में लेकर भाग निकला। महिला की शिकायत पर गुरुहरसहाय पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को नामजद किया है। वहीं दो अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह घर में अकेली थी। घर की बाहरी दीवार छोटी है। गुरुवार की रात करीब साढ़े 12 बजे तीन लोग दीवार फांदकर घर में घुसे। उस दिन गर्मी अधिक थी। इस वजह से वह दरवाजा खोलकर सोई थी। इस बीच कमरे में आरोपी त्रिलोक सिंह घुस आया। उसने दुष्कर्म किया। चीखने पर आरोपी अपने कपड़े हाथ में लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
एएसआई साहिल सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी त्रिलोक सिंह पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे में दो अज्ञात आरोपियों को भी शिकायत के आधार पर शामिल किया गया है। हालांकि कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन