{"_id":"6524353271dc1d6de702b96a","slug":"misdeed-with-16-year-old-girl-in-chandigarh-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: 168 किमी की यात्रा कर चंडीगढ़ पहुंचा युवक, किशोरी से किया दुष्कर्म, बोला- बताया तो जान से मार देंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक: 168 किमी की यात्रा कर चंडीगढ़ पहुंचा युवक, किशोरी से किया दुष्कर्म, बोला- बताया तो जान से मार देंगे
Tue, 10 Oct 2023 12:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:12 AM IST
सार
वारदात के बाद आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि अगर इस घटना का जिक्र किसी से किया तो वह उसे जान से मार देगा। बाद में शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल करवाया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-36 थाना पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पंजाब के मोगा जिले के 22 वर्षीय मंदीप सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद आरोपी ने मोगा से चंडीगढ़ आकर वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि चंडीगढ़ से मोगा की दूरी लगभग 168 किमी की है।
विज्ञापन
सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी मंदीप के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2), (एन) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत बीते 8 अक्तूबर को मामला दर्ज किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया गया है। शिकायत के मुताबिक इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। अगस्त 2023 में किशारी ने उससे बात करने से मना करते हुए कॉल न करने को कहा। बावजूद इसके आरोपी छह अक्तूबर को लड़की के परिजनों की गैर-मौजूदगी में उसके घर पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना का जिक्र किसी से किया तो वह उसे जान से मार देगा। बाद में शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन