{"_id":"60a0fdc18ebc3e47ea2939ac","slug":"misdeed-with-13-year-old-girl-in-kaithal-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 13 साल की बच्ची से आठ युवकों ने पांच दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिला की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: 13 साल की बच्ची से आठ युवकों ने पांच दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिला की वारदात
Sun, 16 May 2021 04:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 May 2021 04:45 PM IST
सार
सभी आरोपियों ने खेत में ले जाकर पांच दिन तक सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को मंदिर के पास फेंककर सभी आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल जिले के एक गांव निवासी 13 साल की किशोरी ने आठ युवकों पर पांच दिन तक नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 9 मई को परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे।
विज्ञापन
10 मई की सुबह उन्हें बेटी घर में नहीं मिली तो उन्होंने इस मामले में लड़की को अगवा करने का केस दर्ज कराया था। 15 मई को सुबह जब दर्दनाक स्थिति में उनकी बेटी घर पहुंची तो परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने बताया कि 9 मई को एक लड़का उसे मुंह दबाकर घर से उठाकर ले गया। इसके बाद आठ लड़कों ने उससे खेत में ले जाकर पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। हालात बिगड़ने पर आरोपी उसे शनिवार सुबह गांव के मंदिर के पास फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
कलायत थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने किशोरी के लापता होने की शिकायत दी थी। उसी समय अपहरण के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया था। अब परिजनों की शिकायत के अनुसार केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन