फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed case filed against ASI in Ludhiana

Ludhiana: पंजाब पुलिस के ASI ने महिला से किया दुष्कर्म, करवाया गर्भपात, पांच माह की जांच के बाद केस दर्ज

Thu, 05 Jan 2023 08:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Jan 2023 08:08 PM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया है कि उसका पति काफी समय से बीमार रह रहा था। इस बीच उसकी मुलाकात एएसआई सुखविंदर सिंह के साथ हुई थी। आरोपी ने अपने झांसे में ले लिया और बातें करने लगा फिर घर आने जाने लग गया था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Misdeed case filed against ASI in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस के एएसआई ने एक महिला को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो अपने पास रख ली और वीडियो भी बनाई। जब महिला गर्भवती हो गई तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। महिला ने उसके खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। इसके बाद पांच माह चली लंबी जांच के बाद आरोप सही मिले। अधिकारियों ने एएसआई पर मामला दर्ज करने का आदेश जारी किया। थाना सदर में संगरूर के रहने वाले आरोपी एएसआई सुखविंदर सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया है कि उसका पति काफी समय से बीमार रह रहा था। इस बीच उसकी मुलाकात एएसआई सुखविंदर सिंह के साथ हुई थी। आरोपी ने अपने झांसे में ले लिया और बातें करने लगा फिर घर आने जाने लग गया था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींचे और मोबाइल से वीडियो भी बनाए। पीड़िता का आरोप है कि वह इस दौरान गर्भवती हो गई। आरोपी एएसआई सुखविंदर ने उसे गर्भपात करवाने को कहा। इस पर उसने मना कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने उसके अश्लील फोटो-वीडियो उसके पति, एवं रिश्तेदारों के पास वायरल करने की धमकी देकर गर्भपात करवा दिया था। इसके बाद लगातार आरोपी उसके साथ मारपीट करता और जबरन दुष्कर्म करता रहा। आरोपी पुलिसकर्मी होने का रौब दिखाकर उसे डरा देता था। मगर जब हद से ज्यादा हो गया तो उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द उसे काबू करने के लिए टीम भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed