फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed accused ran away after pushing police personnel in Ludhiana

Ludhiana News: पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागा दुष्कर्म का आरोपी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Wed, 14 Sep 2022 01:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Sep 2022 01:17 AM IST
सार

मंगलवार उसे अदालत में पेश करना था। इससे पहले थाना साहनेवाल के दो मुलाजिम एएसआई गुरमुख सिंह और एक हेड कांस्टेबल मेडिकल जांच के लिए आरोपी को सिविल अस्पताल लेकर गए। उनका कहना है कि आरोपी इमरजेंसी के बाहर पुलिस मुलाजिमों को धक्का देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Misdeed accused ran away after pushing police personnel in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी मेडिकल कराने के दौरान लुधियाना सिविल अस्पताल से दो पुलिस कर्मचारियों को धक्का देकर फरार हो गया। जवानों ने उसका काफी दूर तक पीछा किया लेकिन पकड़ने में नाकाम रहे। पुलिस ने इलाके के सभी थानों को सूचित किया और वहां नाकेबंदी की लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं लगा था। 

विज्ञापन


थाना साहनेवाल में एक नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करती थी और आरोपी भी वहीं काम करता है। इस कारण उनकी पहचान थी। छह सितंबर की रात को वह इलाके में किराने की दुकान से सामान लेने गई थी तो आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और सारी रात दुष्कर्म किया और अगले दिन कमरे में छोड़कर फरार हो गया। 10 सितंबर को पीड़िता की तबीयत खराब हो गई तो उसने सारी जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद मामले की शिकायत थाना साहनेवाल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्जकर सोमवार को आरोपी रमनदीप को गिरफ्तार भी कर लिया। 
विज्ञापन


मंगलवार को करना था अदालत में पेश
मंगलवार उसे अदालत में पेश करना था। इससे पहले थाना साहनेवाल के दो मुलाजिम एएसआई गुरमुख सिंह और एक हेड कांस्टेबल मेडिकल जांच के लिए आरोपी को सिविल अस्पताल लेकर गए। उनका कहना है कि आरोपी इमरजेंसी के बाहर पुलिस मुलाजिमों को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने काफी दूर तक उसका पीछा भी किया लेकिन पकड़ नहीं सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन दो और सिविल अस्पताल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इलाके में नाकाबंदी की गई। रमनदीप को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सिविल अस्पताल  चौकी के प्रभारी राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed