{"_id":"5e4d52418ebc3ef27a44ff53","slug":"miscreants-uprooted-atm-at-kalayat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने गैस कटर से शटर काटा, 22 लाख से भरा एटीएम उखाड़ा, गाड़ी में लादकर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बदमाशों ने गैस कटर से शटर काटा, 22 लाख से भरा एटीएम उखाड़ा, गाड़ी में लादकर हुए फरार
Wed, 19 Feb 2020 09:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मटौर में गैस कटर से शटर का ताला काटकर चोर एटीएम उखाड़ कर ले गए। एटीएम में 22 लाख 60 हजार रुपये थे। नकाबपोश लुटेरों ने पहले बैंक के सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा और उसके उपरांत करीब 70 फुट की दूरी पर लगे एटीएम का शटर तोड़कर एटीएम मशीन को ही उखाड़ गाड़ी में लादकर ले गए। सुबह चोरी की बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर, सीआईए वन प्रभारी अनूप सिंह व थाना प्रभारी विलासा राम के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बैंक के एटीएम में हुई इस वारदात के साक्ष्य जुटा सुराग लगाने के लिए सीन आफ क्राइम टीम मौके पर बुलाई गई। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। 2 नकाबपोश चोरों ने बुधवार सुबह करीब 3: 24 बजे एसबीआई बैंक के बाहर लगे कैमरे को तोड़ा। उसके बाद करीब 70 फुट की दूरी पर दुकान में रखे एटीएम मशीन के शटर के सेंटर लॉक को गैस कटर से काटकर तोड़ा दिया। उसके बाद बदमाशों ने एटीएम मशीन को वाहन से बांधकर उखाड़कर ले भागे।
विज्ञापन
एटीएम में 22.60 लाख रुपए थे मौजूद: सुनील
मटौर के एसबीआई बैंक मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि एटीएम मशीन में 1.50 लाख रुपये पहले से मौजूद थे और मंगलवार को 22 लाख रुपये डाले गए थे। मंगलवार को दिन के समय करीब 90 हजार रुपए उपभोक्ताओं द्वारा निकाल लिए गए थे। घटना के वक्त एटीएम में 22.60 लाख रुपए मौजूद थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा करीब 9 बजे बैंक कर्मियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
प्रतिदिन होता है एटीएम से 3-4 लाख का भुगतान
बैंक प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि मटौर शाखा के इस एटीएम से प्रतिदिन 3 से 4 लाख के बीच ट्रांजेक्शन होता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को करीब 1.50 लाख की राशि मशीन में शेष रह जाने के कारण उन्होंने मुख्य कैशियर के साथ मशीन में 22 लाख रुपये की राशि डाली थी।
थाना प्रभारी विलासा राम ने बताया कि जैसे ही मटौर शाखा के प्रबंधक सुनील कुमार द्वारा जानकारी पुलिस स्टेशन में दी उसके साथ ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी जिला मुख्यालय पर दी गई। उन्होंने बताया कि पूरे मामला में पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 457, 380 व 427 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।