{"_id":"571ba5a64f1c1ba06e8b5fda","slug":"minor-girl-murder-in-panchkula-girl-murder-rape-and-murder-girl-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में नाबालिग बच्ची की हत्या, रेप की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला में नाबालिग बच्ची की हत्या, रेप की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
बच्ची की निर्मम हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रैला में 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना शनिवार दोपहर की है। पीड़ित और आरोपी दोनों परिवार मकान में किराए पर रहता है। पंचकूला सेक्टर-5 थाना पुलिस की शक की सुई परिवार के साथ ही रहने वाले परिवार के एक सदस्य पर है।
वहीं, पुलिस इस मामले की जांच रेप के बाद हत्या से जोड़कर कर रही है। नाबालिग का परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और मृतका की मां घरों में काम करती है, जिस समय वह काम करने गई थी घर में बेटी अकेली थी। वह दूसरे घर में कैसे पहुंच गई इस बात को उसकी मां भी नहीं बता पाई।
आशंका जताई जा रही है कि नाबालिग की हत्या रेप के बाद की गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। नाबालिग के भाई ने बताया कि जब उसकी मां दोपहर दो बजे घर पहुंची तो दूसरी मंजिल पर रहने वाले व्यक्ति की पत्नी चिल्ला रही थी। बहन का शव नीचे गिरा था और उसके पास में एक ईंट का टुकड़ा और चाकू पड़ा था।