{"_id":"573aebc84f1c1b644eac7b4f","slug":"minor-daughter-raped-by-father-at-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से 'पाप', करता था सौतेला बाप, बादल ने कराया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से 'पाप', करता था सौतेला बाप, बादल ने कराया केस
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला।
Updated Wed, 18 May 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला जिले में एक सौतेले पिता के अपनी नाबालिग बेटी से दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटियों का खर्च बंदकर उन्हें घर से निकालने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। चार माह बाद थाना वुमेन पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए भरपूर गार्डन के रहने वाले जसप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता का पिता और आरोपी दोनों गहरे दोस्त थे। आरोपी ने दोस्त की पत्नी को झांसा देकर उसे तलाक दिलाकर उससे शादी कर ली। महिला की दोनों बेटियां भी उसके साथ थीं। सौतेले पिता ने पहले कई बार किशोरी के साथ शराब के नशे में रेप की कोशिश की। बाद में उसने अपनी पत्नी व बेटियों को खर्चा देना बंद करने और घर से निकाल देने की धमकियां देकर रेप किया।
यह मामला चार महीने पहले ही पुलिस के आला अफसरों के संज्ञान में आ गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने के बाद नाबालिग के असली पिता व खुद पीड़िता ने 14 मार्च 2016 को डिप्टी सीएम के ऑनलाइन संगत दर्शन में पुलिस के खिलाफ शिकायत की। 18 मर्च को डिप्टी सीएम ने कार्रवाई के आदेश जारी किए। बावजूद इसके पुलिस ने करीब डेढ़ महीना और निकाल दिया। इसपर पीड़िता ने डिप्टी सीएम को रिमाइंडर भेजा। अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।