फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   milestation to girl in Bal Niketan: Girls recorded their statements

40 में से 13 बच्चियों ने कहा, छेड़छाड़ करता है केयरटेकर

Tue, 22 Apr 2014 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Apr 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
milestation to girl in Bal Niketan: Girls recorded their statements

सेक्टर-15 स्थित बाल निकेतन सोसाइटी में हुए यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस अभी तक आरोपी केयरटेकर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को बाल निकेतन से आरोपी की तस्वीर और उनकी पत्नी का मोबाइल नंबर मांगा है। साथ ही पुलिस की महिला टीम ने मंगलवार को बच्चियों से पूछताछ की।

बाल निकेतन में कुल 40 बच्चियां हैं। इनमें से 13 बच्चियों ने केयरटेकर की शिकायत की है। पुलिस की टीम ने हर बच्ची से अकेले में पूछताछ की।

सूत्रों का कहना है कि कुछ लड़कियों ने बयान में कहा है कि आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं, जबकि कुछ लड़कियां मुकर गईं। सूत्रों का कहना है कि इन लड़कियों ने बाल निकेतन प्रशासन को भी लिखकर दिया है कि उनके साथ कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन


24 तक छुट्टी पर मनीष
जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंपने से पहले ही आरोपी मनीष कुमार चार दिन की छुट्टी पर है। वह 24 अप्रैल तक अवकाश पर है। मनीष पत्नी और दोनों बच्चियों के साथ बाल निकेतन में ही रहता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से कुरुक्षेत्र का निवासी है। ऐसे में पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी अपने परिवार के साथ वहां गया होगा। पुलिस की एक टीम कुरुक्षेत्र में भी रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन पर की थी शिकायत
बाल निकेतन सोसाइटी की बच्चियों ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मार्च में शिकायत की थी। पुलिस के अनुसार, यह हेल्पलाइन नंबर मुंबई में रिसीव होता है।


मुंबई की टीम ने इसके बारे में स्थानीय टीम को बताया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को दी, जिसके बाद विभाग ने बच्चियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में बच्चियों ने बताया कि मनीष कुमार उन्हें गले लगाता है और उनके शरीर को अकसर किसी न किसी बहाने से छूता है।


वह उनके बेड पर भी आकर बैठ जाता है। इन बच्चियों ने पिछले शनिवार को सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय के सिंगल विंडो में भी लिखित शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस के जांच शुरू करने से पहले ही समाज कल्याण के निदेशक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed