{"_id":"5703cbd74f1c1bd11cc81216","slug":"mata-chand-kaur-murder-sketch-of-suspected-killers-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता चंद कौर की हत्या: पुलिस ने जारी किए हत्यारों के स्कैच ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माता चंद कौर की हत्या: पुलिस ने जारी किए हत्यारों के स्कैच
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
माता चंद कौर की हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतगुरु जगजीत सिंह की पत्नी माता चंद कौर के हत्यारों का 24 घंटे बाद भी सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने माता चंद कौर के साथ मौजूद सेवकों से पूछताछ के बाद मंगलवार को दो संदिग्ध लोगों के स्कैच जारी किए। प्रदेश के सभी थानों में यह स्कैच भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर लुधियाना और जांच टीम के सदस्य जतिंदर सिंह औलख ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल हत्यारों के स्कैच जारी कर पंजाब के सभी थानों में भिजवा दिए हैं। अलग-अलग टीमें इस हत्याकांड के आरोपियों को काबू करने में लगी हुई है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घटना स्थान के आसपास कहीं भी कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। इस कारण पुलिस को घटनास्थल के चश्मदीदों के कहने पर स्कैच जारी किए गए हैं। पुलिस ने करतार सिंह के बयान पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि माता चंद कौर के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की पूरी जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है। जांच टीम शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। बादल मंगलवार को श्री भैणी साहिब में माता चंद कौर के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ शरणजीत सिंह ढिल्लों, डीसी रवि भगत, सीपी जतिंदर सिंह औलख समेत कई अधिकारी मौजूद थे।