फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Married Woman Murdered for Dowry

दहेज के लिए विवाहिता को दूसरी मंजिल से फेंका

Sat, 12 Apr 2014 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना) Updated Sat, 12 Apr 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
Married Woman Murdered for Dowry
जगरांव की अमीर गरेवाल कालोनी की एक आलीशान कोठी की दूसरी मंजिल से संदिग्ध हालात में विवाहिता की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि दहेज की खातिर ससुराल वालों ने उनकी बेटी को छत से धक्का देकर उसकी हत्या की है, जबकि विवाहिता के ससुराल वालों ने कहा कि विवाहिता खुद ही छत से कूदी है। इस हादसे का कारण दंपति के बीच हुए घरेलू कलह बताया जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद जगरांव पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतका की मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।

जगरांव की गरेवाल कालोनी में रहने वाले अशोक सिंगला के बेटे साहिल सिंगला की शादी वर्ष 2009 में लुधियाना की श्वेता के साथ हुआ था। वीरवार देर रात को एक बजे श्वेता के चीखने की आवाज ने पूरी कालोनी को हिला कर रख दिया।
विज्ञापन


लोगों ने बाहर आकर देखा तो श्वेता की खून से लथपथ लाश कोठी के साथ वाले खाली प्लाट में पड़ी थी। साहिल सिंगला के मुताबिक उसकी पत्नी श्वेता ने उससे किसी बात को लेकर हुई तकरार के बाद छत से कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्वेता के मां बाप और मायके परिवार ने जगरांव पहुंच कर ससुराल वालों पर उसे धक्का देकर जान से मारने का आरोप लगाया।

पुलिस ने इस मामले में श्वेता के पति साहिल सिंगला, ससुर अशोक सिंगला और सास कुसुम सिंगला के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर साहिल को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सिटी के एसएचओ दलजीत सिंह ने कहा कि मृतका की मौत धक्का देने या फिर खुद कूदने से हुई का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed