फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many youths Beaten up to Policemen in Naraingarh

बीच सड़क हुल्लड़ मचा रहे थे युवक, रोकने पर पांच पुलिसवालों को लाठी-डंडों से पीटा, वर्दी फाड़ी

Tue, 14 Jan 2020 12:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Many youths Beaten up to Policemen in Naraingarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

नाके पर तैनात पांच पुलिस कर्मियों पर 20-25 युवकों ने लाठी डंडों से लैस होकर हमला बोल दिया। मारपीट कर उनकी वर्दी भी फाड़ दी। मामले में पुलिस की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। ईएसआई कुलदीप सिंह की ओर से दर्ज कराए गये मामले में बताया गया है कि रविवार की देर रात क्षेत्र के गांव अम्बली में नाके पर अपने साथियों एसपीओ केहर सिंह, एसपीओ ईशम सिंह, एसपीओ जयपाल, एसपीओ नरेन्द्र सिंह के साथ ड्यूटी कर रहे थे। 

विज्ञापन


रात्रि करीब सवा 10 बजे नारायणगढ़ की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आये। उन्होंने अपनी बाइक सड़क के बीचोबीच खड़ी कर दी और हुल्लड़ बाजी करने लगे। कुलदीप के अनुसार जब ऐसा करने से आरोपियों को मना किया गया तो वे अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो गये। इसी बीच आरोपियों में से एक युवक वहां से गया और लाठी डंडों से लैस 20-22 अन्य लोगों को लेकर आ धमका। 
विज्ञापन


आते ही आरोपियों ने पुलिसवालों पर हमला बोल दिया। मारपीट कर उनकी वर्दी भी फाड़ दी। इस बीच पुलिसकर्मी ईशम सिंह ने मोबाइल से थाना नारायणगढ़ में सूचना दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यह देख आरोपी फरार हो गए। साथ ही मारपीट में घायल पुलिस कर्मियों को नारायणगढ़ सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed