फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mansa Murder, body pieces, accused man, took off the leg

मानसा में दलित युवक की हत्या, टांग तक काट कर ले गए आरोपी

Wed, 12 Oct 2016 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Wed, 12 Oct 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
Mansa Murder, body pieces, accused man, took off the leg
युवक के टुकड़े कर टांग काट ले गए आरोपी
मानसा जिले के गांव घरागणा में सोमवार रात को शराब बेचने की मुखबिरी करने के शक में करीब छह लोगों ने एक दलित नौजवान का बेरहमी से कत्ल कर लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। हमलावर उसकी एक टांग भी काटकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


कोटधरमू पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयान पर साधू सिंह, बलवीर सिंह उर्फ काला, हरदीप सिंह उर्फ काला, बिट्टा सिंह वासी घरागणा, बिट्टू सिंह निवासी नंगल खुर्द और सीता सिंह माखा पर केस दर्ज कर लिया गया है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गांव घरागणा का नौजवान सुखचैन सिंह उर्फ पाली (20) पुत्र रेशम सिंह कुछ समय पहले अपने साथियों के साथ मिलकर शराब बेचता था। बाद में उनकी किसी बात पर आपस में अनबन हो गई। उसके बाद सुखचैन सिंह किसी ठेकेदार के पास काम करने लगा। उन लोगों ने सुखचैन सिंह के साथ झगड़ा किया और वह ठेकेदार के पास से हट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब बेचने की मुखबिरी के शक में किया गया कत्ल

Mansa Murder, body pieces, accused man, took off the leg
Murder
रेशम सिंह ने पुलिस को बताया कि हमलावर नाजायज शराब बेचते हैं। उनको शक हुआ कि सुखचैन सिंह पुलिस और ठेकेदार के पास शराब बेचने की मुखबिरी करता है। इस बात पर दोनों में कई बार झगड़ा भी होता रहा।

सोमवार रात करीब आठ बजे सुखचैन सिंह अपने घर लौट रहा था तो छह लोग उसको राम बाग के पास से उठा कर किसी सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर आरोपियों ने उसका बेरहमी से कत्ल किया। उसकी बाजू और एक टांग के टुकड़े टुकड़े कर दिए। हमलावर लाश को रात के समय उसके घर के पीछे गली में फेंक गए।

थाना कोटधरमू के मुखी चन्नन सिंह ने बताया कि हमलावरों को सुखचैन सिंह पर शराब की मुखबिरी करने की शक था, जिस वजह से उन्होंने इस कत्ल को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि मृतक नौजवान की एक टांग नहीं मिली है। पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed