फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Try to Attempt Suicide due to Wife Death

पत्नी वियोग में बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 04 Jan 2015 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 04 Jan 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
Man Try to Attempt Suicide due to Wife Death

पत्नी की मौत से परेशान होकर बुजुर्ग पति ने इतना खौफनाक और दर्दभरा कदम उठाया कि जानकार आप भी चौंक जाएंगे। व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर जलाने की कोशिश की।

विज्ञापन


उसकी पहचान राम सिंह के रूप में हुई है और उसकी उम्र 65 से 70 के बीच बताई जा रही है। वह पहले सेना में था। कुछ समय से प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी में काम कर रहा था। वह न्यू सन्नी के पास स्थित मॉडल टाऊन इलाके में रहता है।
विज्ञापन


राम सिंह की पत्नी को कैंसर था और बीते साल उसकी मौत हो गई थी। इसी कारण वह परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते शनिवार को उसने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके परिजनों ने बताया कि किसी ने फोन पर बताया कि उनके बुजुर्ग पानी की टंकी के पास गिरे पड़े हैं। वहां जाकर देखा कि उसका चेहरा और सिर के कुछ बाल जले हुए थे। साथ ही उसके पास से मिट्टी के तेल की बदबू आ रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed