फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man stabbed his brothers and mother with knife in Daddu Majra of Chandigarh

Chandigarh: करवाचौथ की पूजा के दौरान हुई बहस के बाद हैवान बना युवक, सगे भाईयों और मां को चाकुओं से गोदा

Thu, 02 Nov 2023 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 03:10 PM IST
सार

आरोपी अजय पहले सेक्टर 22 में फड़ी लगाता था मगर पिछले पांच-छह: सालों से कुछ काम नहीं कर रहा था और शराब पीने का आदी बताया गया है। घायल अनिल का एक बेटा भी है जो घटना के समय घर पर था और वह सुरक्षित है।

विज्ञापन
Man stabbed his brothers and mother with knife in Daddu Majra of Chandigarh
हमले में घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर 38 स्थित डड्डू माजरा में एक भाई ने शराब के नशे में अपने सगे भाईयों और मां पर घर में रखी छुरी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल दोनों भाईयों को सेक्टर 16 अस्पताल से पीजीआई रैफर किया गया है। वहीं मां का सेक्टर 16 जीएमएसएच में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


मलोया थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल भाईयों के सिर, पेट, पीठ, चेहरे और बगल में चाकू से वार किए गए हैं। आरोपी की पहचान अजय के रूप में हुई है। आरोपी की पत्नी उसके व्यवहार के चलते उसे छोड़ कर जा चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में भीषण हादसा: ट्रक और तेल कैंटर के बीच पिसी कार, एक बच्चे समेत छह की मौके पर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


करवाचौथ की पूजा के दौरान हुई बहस
बीती रात लगभग नौ बजे यह वारदात हुई। आरोपी का बड़ा भाई अनिल करवाचौथ पर अपनी पत्नी के साथ घर की छत पर गया था। यहीं आरोपी ने अपने बड़े भाई से झड़प शुरू करते हुए पानी की गड़वी गिरा दी। अनिल की पत्नी मिनाक्षी के मुताबिक उसका देवर अजय अपनी मां को भी गालियां दे रहा था और चप्पल मार रहा था। यह देख उनका पति उसे शांत करवाने लगा जिस दौरान यह विवाद शुरू हुआ। आरोपी का छोटा भाई राहुल भी बीच-बचाव करने आ गया। इसके बाद मामला शांत हुआ और अजय को ऊपर तीसरी मंजिल पर छोड़ परिवार नीचे आ गया। 


15 से 20 मिनट में ही आरोपी ऊपर से एक छुरी लेकर नीचे आया और कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही अपने बड़े भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। वहीं छोटे भाई पर भी चाकू बरसाए। अपने दोनों बेटों को छुड़ाने आई अपनी मां पर भी आरोपी ने चाकू से वार किया। घायलों को पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया।

घर की छत से कूदने की दी धमकी 
इसके बाद नाटकीय अंदाज में आरोपी ने घर की छत से कूद कर आत्महत्या करने की धमकी दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। हमले में घायल राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह किसी सरकारी दफ्तर में ठेके पर लगा हुआ था। वहीं अनिल का फ्लैक्स का काम है। आरोपी अजय पहले सेक्टर 22 में फड़ी लगाता था मगर पिछले पांच-छह: सालों से कुछ काम नहीं कर रहा था और शराब पीने का आदी बताया गया है। घायल अनिल का एक बेटा भी है जो घटना के समय घर पर था और वह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed