फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man pushed sister and niece in canal at yamunanagar for property

प्रॉपर्टी के लिए हैवान बना भाई, बहन, जीजा और बच्चों के साथ खौफनाक कांड

Sun, 02 Apr 2017 01:25 PM IST
गुरदीप सोढ़ी/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
गुरदीप सोढ़ी/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Sun, 02 Apr 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
man pushed sister and niece in canal at yamunanagar for property
प्रॉपर्टी के लिए बहन को परिवार को मारने की कोशिश
प्रॉपर्टी के लालच में भाई इतना हैवान बन गया कि उसने अपनी बहन, जीजा और उनके बच्चों के साथ वो खौफनाक कांड कर दिया कि रूह कांप जाए। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। एक व्‍यक्ति ने अपनी प्रॉपर्टी हड़पने के लिए बहन और भांजी को पश्चिमी यमुना नहर में धक्‍का देकर मार डाला।
विज्ञापन


उसने अपने जीजा और भांजे को भी नहर में धक्का देने की कोशिश कि लेकिन दोनों ने मामा को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे पूछताछ कर रही है। गोताखोर नहर में डूबी मां-बेटी की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, करनाल के माडल टाऊन में रहने वाले सुनील कुमार की बहन का परिवार यमुनानगर में रहता है। शनिवार रात घूमाने के बहाने वह परिवार को लेकर बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसने गांव पांजूपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर में अपनी बहन विनोद कुमारी उर्फ मामचंदी व भांजी 28 वर्षीय नेहा को धक्का दे दिया। इतनी देर में वह जीजा जीवन लाल व भांजे राजन को भी धक्का देता, उन्होंने उसे पीट दिया।

आर्थिक​ स्थिति ठीक करने के बहाने अंजाम दी वारदात

man pushed sister and niece in canal at yamunanagar for property
प्रॉपर्टी के लिए बहन को परिवार को मारने की कोशिश
पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पति जीवल लाल ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक हालत अभी ठीक नहीं चल रही है। उनके घर की रजिस्टरी चार साल से सुनील के पास ही है। इसलिए उसने प्रॉपर्टी पर कब्‍जा करने की साजिश रची।

शनिवार शाम को सुनील घर पहुंचा। उसने बहन और जीजा को बताया कि वह एक साधू के यहां गया था और उनकी आर्थिक परेशानी के बारे में उनको बताया था। साधू ने कुछ दिया है जो नहर में प्रवाहित करना है। ऐसा करने से उनकी आर्थिक परेशानी खत्‍म हो जाएगी।

इसके बाद देर रात वह अपनी कार से बहन, जीजा, भांजी और भांजे को पश्चिमी यमुना नहर के किनारे ले गया। वहां उसने तांत्रिक के कहे मुताबिक चारों को नहर की ओर मुंह करके बिल्कुल किनारे पर खड़ा कर दिया। फिर उसने बहन और भांजी को नहर में धक्‍का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed