फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Murdered in Bathinda

बठिंडा: काम से लौटे युवक को ले गए अपने साथ, पहले कार से रौंदा फिर तेजधार हथियारों से काट डाला

Sat, 16 Sep 2023 04:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Sep 2023 04:27 PM IST
सार

मृतक आकाश बंसल के कजिन हेमंत ने बताया कि आकाश बंसल पेंट का काम करता था। शुक्रवार देर रात को वह अपने काम से घर आ गया था। उसके थोड़ी देर बाद ही कार सवार कुछ युवक उसे घूमने का कहकर साथ ले गए। घर से थोड़ी दूरी पर कार सवार युवकों ने आकाश को अपनी कार से रौंद दिया।

विज्ञापन
Man Murdered in Bathinda
मृतक आकाश - फोटो : फाइल

विस्तार

बठिंडा के अर्जुन नगर में शुक्रवार देर रात पेंट का काम करके घर लौटे युवक को कार सवार उसके घर से बुलाकर साथ ले गए। इसके बाद घर से थोड़ी दूरी पर ही उसे पहले अपनी कार से रौंदा और फिर उनके साथ आए मोटरसाइकिल सवारों ने सड़क पर पडे़ युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना कैनाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी और नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नूंह हिंसा: गृहमंत्री अनिल विज के बयान ने लिखी थी मामन खान की गिरफ्तारी की पटकथा, पढ़िए इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक आकाश बंसल के कजिन हेमंत ने बताया कि आकाश बंसल पेंट का काम करता था। शुक्रवार देर रात को वह अपने काम से घर आ गया था। उसके थोड़ी देर बाद ही कार सवार कुछ युवक उसे घूमने का कहकर साथ ले गए। घर से थोड़ी दूरी पर कार सवार युवकों ने पहले आकाश को अपनी कार से रौंद दिया। इसके बाद कार सवारों के साथ आए बाइक सवार युवकों ने तेजधार हथियारों से आकाश की हत्या कर दी। हेमंत ने बताया कि जैसे ही उनको घटना के बारे में पता लगा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया।

मौके पर पहुंची थाना कैनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना कैनाल के इंस्पेक्टर पारस चहल का कहना था कि मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि घटना के नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

छिन गया तीन बहनों का इकलौता भाई 
हेमंत ने बताया कि आकाश बंसल अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। आकाश के माता-पिता बुजुर्ग हैं और घर पर ही रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed